धुएं का गुबार, गड़गड़ाहट और ज्वालामुखी की ताकत. इटली के सिसली द्वीप पर स्थित माउंट एटना एक बार फिर जाग गया है. सोमवार, 2 जून को इस सक्रिय ज्वालामुखी ने जोरदार विस्फोट के साथ राख, गैस और चट्टानों का विशाल गुबार आसमान में उड़ा दिया. लेकिन राहत की बात यह रही कि इस विस्फोट से आस-पास की जनजीवन और कैटानिया एयरपोर्ट की सेवाएं प्रभावित नहीं हुईं. इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में माउंट एटना से उठा राख का बादल साफ देखा जा सकता है, जो कई सौ मीटर ऊपर तक गया. इटली के भू-भौतिकी और ज्वालामुखी विज्ञान संस्थान (INGV) के अनुसार, यह विस्फोट संभवतः दक्षिण-पूर्वी क्रेटर के उत्तरी ढलान से चट्टानों के खिसकने की वजह से हुआ. करीब 10,800 फीट ऊंचा यह ज्वालामुखी कैटानिया शहर के ऊपर स्थित है.
Related Posts
दिल्ली सरकार पर आरोप लगाकर मंत्री कैलाश गहलोत ने छोड़ी पार्टी; ‘शीश महल’ का भी मुद्दा उठाया
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी छोड़ने का एलान किया है। उन्होंने केजरीवाल को पत्र लिखा है। शीश महल का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने इस्तीफा दिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को रविवार को बड़ा झटका लगा […]
ऑस्ट्रेलिया ने 234 बॉल रहते 10 विकेट से हराया, एक्सपर्ट बोले- बैटिंग में खामियां थीं
आज का दिन भारतीय फैंस चाहकर भी भुला नहीं सकेंगे, रविवार को विशाखापट्टनम में भारत को वनडे इतिहास की सबसे बड़ी (विकेट और बची बॉल के लिहाज से) हार का सामना करना पड़ा। 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 234 बॉल रहते 10 विकेट से हराया। पिछला […]
नागपुर में संघ का शताब्दी वर्ष विजयदशमी उत्सव शुरू, मंच पर पूर्व राष्ट्रपति कोविंद और भागवत मौजूद
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) गुरुवार को विजयदशमी पर संगठन के शताब्दी वर्ष मना रहा है। संगठन के 100 साल पूरे होने पर नागपुर के रेशीमबाग स्थित संघ के मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का विजयादशमी समारोह गुरुवार को नागपुर के रेशमबाग में हो रहा है। कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख […]
