छत्तीसगढ़ में पहले चरण की वोटिंग खत्म, जानिए सभी 20 सीटों पर कितना हुआ मतदान

छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से 20  सीटों पर पहले चरण की वोटिंग खत्म हो गई है. साल 2018 विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस साल विधानसभा चुनाव में 20 सीटों में से 18 सीटों पर कम वोटिंग हुई है. जबकि सिर्फ 2 सीटों पर ही पिछले चुनाव के मुकाबले ज्यादा मतदान रिकॉर्ड किया गया है.

जानिए कहां कितने प्रतिशत हुआ मतदान
पहले चरण में बस्तर संभाग की 12 और दुर्ग संभाग की 8 सीटों पर मतदान हुआ है. इनमें पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट, मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा सीट शामिल हैं.

भानुप्रतापुर और दंतेवाड़ा में ज्यादा वोटिंग
इस बार भानुप्रतापपुर और दंतेवाड़ा विधानसभा सीट पर ज्यादा वोट प्रतिशत देखने को मिला है.  भानुप्रतापपुर विधानसभा ST के लिए रिजर्व है. यहां 2023 के विधानसभा चुनाव में 79.1 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया, जबतिस साल 2018 में 77.68 प्रतिशत मतदान हुआ था. इस सीट से BJP ने गौतम उइके को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस की ओर से सवित्री मंडावी उनकी प्रतिद्वंदी हैं. वहीं, दंतेवाड़ा विधानसभा सीट पर इस बार 62.55 प्रतिशत कुल वोटिंग रिकॉर्ड की गई है, जो पिछले चुनाव में 60.66 प्रतिशत था. 

पहले चरण में हुए नक्सली अटैक
पहले चरण की वोटिंग के दौरान कई जगहों पर मतदान को प्रभावित करने के लिए नक्सली अटैक भी हुए. इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई. हालांकि, मुठभेड़ के दौरान कई जवान घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक जवानों ने कुछ नक्सलियों को भी मारा है.

October 16, 2026
11:53 pm

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159