भारत ने पाकिस्तान को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में 4-0 से रौंदा

भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी मैच अपडेट: भारत-पाकिस्तान मैच के साथ ही एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लीग राउंड का अंत हुआ। अब पहले सेमीफाइनल में भारत की टक्कर जापान से होगी तो मलेशिया और साउथ कोरिया दूसरे सेमीफाइनल में टकराएंगे।

भारतीय हॉकी टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को न सिर्फ 4-0 से धूल चटाई बल्कि एशियन चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर भी कर दिया। मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले क्वार्टर से मेजबान भारतीय टीम का पलड़ा भारी था। भारत पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका है, लेकिन पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जीत या फिर हार की सूरत में दो से ज्यादा गोल नहीं खाने थे, लेकिन ऐसा हो न सका।

फुल टाइम: भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से हराया
पेनल्टी कॉर्नर पर कप्तान हरममप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से भारत ने अपने आखिरी लीग स्टेज मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4-0 से हरा दिया। छह टीमों के टूर्नामेंट में भारत टॉप पर रहा, लेकिन इस हार ने पाकिस्तान को पांचवें स्थान पर धकेल दिया। इस तरह पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक गया। अब सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला जापान से होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में मलेशिया का सामना दक्षिण कोरिया से होगा। मैच में मेजबान टीम के लिए जुगराज सिंह और आकाशदीप सिंह ने एक-एक गोल किया।

आखिरी क्वार्टर का खेल शुरू: 55वें मिनट में आकाशदीप ने जबरदस्त गोल दागा। इस तरह भारत ने अब पाकिस्तान पर 4-0 की लीड बना ली है। नीलकांता ने अपनी बाईं ओर मनदीप सिंह को पास बढ़ाया। मनदीप ने सर्कल में शानदार ड्रिबलिंग स्किल दिखाते हुए दो डिफेंडर्स के बीच से बॉल आकाशदीप को पास की, जिन्होंने गोल करने में कोई गलती नहीं की। भारत 4-0 पाकिस्तान

भारत का तीसरा गोल: भारत ने तीसरा गोल दाग दिया है। इस बार भी गोल पेनल्टी कॉर्नर पर ही आया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह की जगह जुगराज सिंह ने भारत के लिए यह पेनल्टी की। नेट के टॉप पर गोली की रफ्तार से शॉट लगाकर उन्होंने भारत के लिए तीसरा गोल किया। स्कोर- भारत 3-0 से आगे।

हाफ टाइम तक का खेल पूरा: भारत का मैच में दबदबा जमा कायम है। दूसरे क्वार्टर में पाकिस्तान को कोई मौका नहीं दिया। दोनों क्वार्टर में भारत को एक-एक पेनल्टी कॉर्नर मिले और दोनों को गोल में तब्दील कर दिया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह का कमाल प्रदर्शन जारी।

October 23, 2026
7:48 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159