राफेल का विजय रोल…सुखोई-30 का ‘त्रिशूल’; 40 विमानों की गर्जना सुन हर देशवासी हो गया रोमांचित

देश आज अपना 76 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड, झांकी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दुनिया ने कर्तव्य पथ पर परेड़ के साथ ही आसमान में भी भारत की ताकत देखी। आसमान में फ्लाईपास्ट के दौरान सुखोई से लेकर राफेल तक ने अपने पराक्रम से दुनिया को अवाक कर दिया। इस साल गणतंत्र दिवस की परेड के मौके पर फ्लाईपास्ट में  कुल 40 विमानों ने हिस्सा लिया। जिसमें 22 लड़ाकू विमान, 11 परिवहन विमान और सात हेलीकॉप्टर शामिल हुए। इस दौरान लड़ाकू जहाजों की गगनभेदी आवाज और उनकी जांबाजी भरे कारनामों से वहां मौजूद दर्शक रोमांच से भर उठे। 

इन विमानों में राफेल, सुखोई, जगुआर, डॉनियर, अपाचे हेलीकॉप्टर, सी 17, सी 295 आदि विमान शामिल थे। विमानों ने वायुसेना के 10 अलग-अलग ठिकानों से उड़ान भरी। 

गणतंत्र दिवस परेड में फ्लाईपास्ट के दौरान इंडिया गेट के ठीक ऊपर त्रिशूल संरचना में अलग होने से पहले 900 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्जना करते हुए तीन सुखोई-30 लड़ाकू विमानों ने साहसिक हवाई कलाबाजियां दिखाईं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

February 15, 2026
11:12 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159