अफगान तालिबान बल ने पाकिस्तान की सीमा चौकियों पर गोलीबारी की। गोलीबारी में पाकिस्तान के अर्धसैनिक बल के एक सैनिक की मौत हो गई। जबकि 11 अन्य सैनिक घायल हो गए। यह गोलीबारी पाकिस्तान की ओर से अफगानिस्तान में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) के आतंकियों को निशाना बनाकर किए गए हमलों के बाद की गई।
पाकिस्तान द्वारा दो दिन पूर्व अफगानिस्तान में घुसकर टीटीपी के आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले करने के बाद अफगानिस्तान ने जवाब दिया है। अफगान तालिबान बल ने पाकिस्तान की सीमा चौकियों पर गोलीबारी की। गोलीबारी में पाकिस्तान के अर्धसैनिक बल के एक सैनिक की मौत हो गई। जबकि 11 अन्य सैनिक घायल हो गए। यह गोलीबारी पाकिस्तान की ओर से अफगानिस्तान में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) के आतंकियों को निशाना बनाकर किए गए हमलों के बाद की गई।
पाकिस्तानी रक्षा सूत्रों के मुताबिक अफगानिस्तान के सैनिकों ने ऊपरी कुर्रम जिले में कई पाकिस्तानी सीमा चौकियों पर गोलीबारी की। इस दौरान घोजगढ़ी, माथा संगर, कोट राघा और तारी मेंगल इलाकों में बनी चौकियों पर भी गोलियां दागी। गोलीबारी में पाकिस्तान के एक सैनिक की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। बताया यह भी जा रहा है कि पाकिस्तान ने भी अफगानिस्तान पर जवाबी कार्रवाई की। इसमें अफगान सेना के सात से आठ जवान मारे गए।