अभिजीत मुहूर्त में पीएम राम मंदिर पर ध्वजारोहण करेंगे, भगवा वस्त्र पर ‘ॐ’…जानें शेड्यूल

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवा ध्वज फहराएंगे। श्रीराम और मां सीता की विवाह पंचमी के अभिजीत मुहूर्त में ध्वजारोहण होगा।  इस ध्वज में चमकते सूर्य और कोविदारा पेड़ की तस्वीर होगी। ‘ॐ’ लिखा होगा। आगे पढ़ें और जानें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल..

यूपी के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में ध्वजारोहण समारोह के लिए मंगलवार यानी 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामनगरी पहुंचेंगे। वह दोपहर 12 बजे मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराएंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो गई हैं। 

सोमवार की शाम ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच गए हैं। उन्होंने मंदिर परिसर में होने वाले आयोजन की तैयारियों को परखा। मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन द्वारा की गईं तैयारियों का भी जायजा लिया। 

प्रधानमंत्री मोदी अयोध्यावासियों का अभिनंदन करते हुए श्री रामजन्मभूमि मंदिर जाएंगे। इसके पहले सुबह करीब 10 बजे वह सप्तमंदिर जाएंगे। महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुहा और माता शबरी मंदिर में भी शीश झुकाएंगे। इसके बाद शेषावतार मंदिर भी जाएंगे। सुबह करीब 11 बजे माता अन्नपूर्णा मंदिर जाएंगे। इसके बाद राम दरबार गर्भगृह में दर्शन-पूजन करेंगे। 

प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12 बजे श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा झंडा फहराएंगे। यह आयोजन मार्ग शीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की शुभ पंचमी पर श्रीराम और मां सीता की विवाह पंचमी के अभिजीत मुहूर्त के साथ होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 28, 2025
3:17 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159