कर्नाटक में BJP अध्यक्ष बोले- कांग्रेस चुनाव हारने पर कहती है…लोकतंत्र खत्म हो गया

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को छल्लाकेरे मे कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा- राहुल गांधी विदेश में कहते हैं कि भारत में लोकतंत्र खत्म हो गया। तुम (कांग्रेस) चुनाव नहीं जीते तो लोकतंत्र खत्म हो गया। नाच न जाने आंगन टेढ़ा…ऐसे ही हैं राहुल गांधी। ये अमेरिका, यूरोप को कहते हैं कि भारत में दखल दो और लोकतंत्र को बचाओ।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा दो दिन के कर्नाटक दौरे पर पहुंचे हैं। अपने दो दिन के दौरे के दौरान वे कई रोड शो और चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वे आज संगठन की बैठक भी करेंगे। 18 मार्च को नड्डा ने पार्टी कैंपेन कमेटी और पार्टी चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक बुलाई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्च के आखिरी हफ्ते में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। हाल ही चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार 3 दिन के कर्नाटक दौरे पर थे। वे यहां विधानसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

April 19, 2025
2:24 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159