कुश्ती के बाद खो-खो फेडरेशन के खिलाफ भी खिलाडियों की लडाई जतंर-मंतर पहुंची।

विजय कुमार
नई दिल्ली,25 दिसंबर। भारतीय कुश्ती संघ के ताजा विवाद के उपरांत अब खो-खो फेडरेशन के खिलाफ भी खिलाडियों ने अपना मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को खो-खो फेडरेशन के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल और सचिव एमएस त्यागी के खिलाफ भ्रष्टाचार और तानाशाही का आरोप लगाते हुए खो-खो खिलाडियों ने इनके खिलाफ जांच की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया।


खो-खो फेडरेशन के पूर्व महासचिव सुरेश शर्मा ने प्रदर्शन के दौरान वर्तमान मंे अध्यक्ष और सचिव पर करोडो रूपये की धांधली और तानाशाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि खो-खो फेडरेशन पिछले दिनों इंग्लैंड मंे त्रिकोणीय श्रंखला के नाम पर खिलाडियों को इंग्लैंड ले गई थी। जहां केवल एक पार्क में मैच आयोजित किए गए तथा उसके नाम पर खेल मंत्रालय को दिए गए व्यय बिल में लाखो रूपये की धांधली की गई। जिसकी जांच खेल मंत्रालय द्वारा की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि खो-खो फेडरेशन की लीग आयोजित की जा रही है। इसका पैसा किसको दिया जा रहा उसकी जानकारी भी आम नहीं की गई है। यह पैसा किसके खाते मंे जा रहा है, पता नहीं

February 11, 2026
6:30 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159