कैलाश मानसरोवर की यात्रा कब और कैसे करें? जानिए खर्च और सफर से जुड़ी पूरी जानकारी

 इस लेख के माध्यम से जानिए कैलाश मानसरोवर की यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी, यात्रा कब से कब तक जारी रहेगी। कैलाश मानसरोवर की यात्रा में कैसे शामिल हो सकते हैं और सफर का खर्च कितना आ सकता है।

पांच साल के लंबे इंतजार के बाद भारतीय यात्रियों के लिए कैलाश मानसरोवर की यात्रा साल 2025 में शुरू होने जा रही है। कैलाश मानसरोवर हिंदू धर्म से संबंधित महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है, जिसकी यात्रा को गलवान में चीन से हुए विवाद और कोरोना महामारी के चलते स्थगित करना पड़ा था। हालांकि पांच साल बाद जून माह से यह यात्रा शुरू होने जा रही है। यात्रा को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस वर्ष कैलाश मानसरोवर की यात्रा में 250 यात्री शामिल होने जा रहे हैं, जिसमें 50-50 तीर्थ यात्रियों के पांच दल बनाए गए हैं। इस लेख के माध्यम से जानिए कैलाश मानसरोवर की यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी, यात्रा कब से कब तक जारी रहेगी। कैलाश मानसरोवर की यात्रा में कैसे शामिल हो सकते हैं और सफर का खर्च कितना आ सकता है।

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 कब शुरू होगी?

कैलाश मानसरोवर यात्रा हर साल 30 जून से शुरू हो रही है जो कि अगस्त महीने तक जारी रहेगी। इस अवधि में लगभग 250 यात्रियों को दर्शन करने का मौका मिलेगा। यात्रियों का चयन कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के तहत होता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

July 2, 2025
5:30 pm

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159