कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 83.50 रुपए तक सस्ता, आज से 5 बड़े बदलाव

1 जून यानी आज से आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कई चीजें बदल गई हैं। आज से इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदना महंगा हो गया है। इसके अलावा कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कटौती की गई है। हम आपको 1 जून से हुए 5 बड़े बदलावों के बारे में बता रहे हैं।

1. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कटौती
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में करीब 83.50 रुपए तक की कटौती की गई है। इस कटौती के बाद द‍िल्‍ली में दाम 1856.50 रुपए से घटकर 1773 रुपए हो गए हैं। कोलकाता में पहले के 1960.50 रुपए के मुकाबले अब 1875.50 रुपए चुकाने होंगे।

इसी तरह मुंबई में पहले यह 1808.50 रुपए का म‍िलता था, जो क‍ि अब 1725 रुपए का म‍िलेगा। चेन्‍नई में 2021.50 रुपए से कीमत घटकर 1937 रुपए रह गई है। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

2. इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदना हुआ महंगा
मिनिस्ट्री ऑफ हैवी इंडस्ट्रीज ने 19 मई को एक नोटिफिकेशन जारी कर टू व्हीलर पर फेम-2 की सब्सिडी मौजूदा 15,000 रुपए प्रति किलोवॉट से घटाकर 10,000 रुपए प्रति किलोवॉट करने और अधिकतम सब्सिडी की सीमा 40% से घटाकर 15% करने का निर्णय लिया है। इसी के चलते इलेक्ट्रिक टू व्हीलर खरीदना जून से महंगा होने जा रहा है।

देश की दिग्गज इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी एथर एनर्जी ने अपने पॉपुलर एथर 450X (Ather 450X) के दाम को बढ़ा दिया है। कंपनी के अनुसार आज से इस स्कूटर के लिए 32,500 रुपए एक्स्ट्रा चुकाने होंगे। अभी इसकी शुरुआती कीमत ₹98 हजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

February 12, 2026
11:16 pm

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159