गंदे, कटे-फटे झंडे को सम्मान से करें नष्ट, समझिए फोल्ड करने का सही तरीका

गणतंत्र दिवस के मौके पर सभी ने तिरंगे झंडे के साथ जश्न मनाया होगा। किसी ने घर की छत पर फहराया होगा तो कोई शान से तिरंगा सीने पर पहनकर घूमा होगा। बच्चों को छोटे-छोटे तिरंगे हाथ में लिए स्कूल जाते देखा ही होगा।
पर क्या आप जानते हैं कि राष्ट्रीय ध्वज यानी तिरंगे झंडे को संभालकर और उतारकर रखने के भी कुछ नियम हैं। आज जरूरत की खबर में उसी की बात करते हैं।

सवाल: क्या घर में लगे तिरंगे को उतारकर रखने के लिए सरकार की ओर से कोई गाइडलाइंस जारी की गई हैं?
जवाब:
 हां, बिल्कुल। घर में लगा तिरंगा झंडा उतारकर रखने के लिए संस्कृति मंत्रालय की ये है गाइडलाइन…

  • झंडे को धीरे-धीरे नीचे उतारें।
  • इसके बाद इसे हॉरिजोंटल (आड़ा) रखें।
  • अब केसरिया और हरे रंग की पट्टी को ऐसे मोड़ें कि बीच में सफेद रंग और अशोक चक्र आए।
  • इसके बाद सफेद पट्टी को ऐसे मोड़ें कि केसरिया और हरे रंग की धारियों के साथ सिर्फ अशोक चक्र दिखाई दे।
  • मुड़े हुए झंडे को सम्मान के साथ संभालकर रख दें।
  • ध्यान रहे कि किसी भी हालत में झंडा जमीन को छूना नहीं चाहिए।

सवाल: अगर झंडा गंदा हो गया है या कट-फट गया है, तो ऐसे में क्या करना चाहिए?
जवाब: 
कोशिश करें कि झंडे को कोई नुकसान न हो। अगर कोई नुकसान पहुंच जाता है तो प्राइवेट तरीके से यानी एकांत में इसे नष्ट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

June 4, 2025
11:41 pm

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159