छात्रा से किया था रेप; मौत का फोटो भेज केस बंद करवा दिया था

4 साल पहले छात्रा से रेप करने और सजा से बचने के लिए मुर्दा बन चिता पर लेटने वाले शिक्षक नीरज मोदी काे कोर्ट ने 14 साल की सजा सुनाई है। ये फैसला सोमवार को पॉक्सो के विशेष न्यायाधीश एडीजे लवकुश कुमार की काेर्ट ने सुनाया है। कोर्ट ने उसके ऊपर 1 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं भरने पर उसे 6 महीने की जेल और काटनी होगी।

छात्रा काे डालसा (डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेस अथॉरिटी) से तीन लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा। बहस में सरकार की ओर से पॉक्सो के विशेष लोक अभियोजन नरेश प्रसाद राम और जयकरण गुप्ता शामिल हुए। नीरज मोदी ने पिछले साल अक्टूबर में काेर्ट में सरेंडर किया था।

आरोपी ने पिता की मदद से रची पूरी साजिश
शिक्षक नीरज मोदी मधुरा सिमानपुर गांव का रहने वाला है। छात्रा की मां ने उसके ऊपर 14 अक्टूबर 2018 को रेप का केस दर्ज कराया था। केस दर्ज हाेने के बाद नीरज मोदी ने सजा से बचने के लिए अपनी मौत की झूठी कहानी गढ़ी थी और अंतिम संस्कार का नाटक रचा था।

इसकी फोटोग्राफी कराई और पिता की मदद से पॉक्सो काेर्ट में ये फोटो दिखाए ताकि काेर्ट उसे मरा हुआ मान ले। इसके बाद वह अंडर ग्राउंड हाे गया था। पुलिस ने नीरज मोदी काे मरा हुआ मान लिया था और काेर्ट ने इसका शपथ पत्र मिलने पर केस बंद कर दिया था।

छात्रा की मां ने खोला राज
छात्रा की मां को इसकी जानकारी मिली कि नीरज ने केस से बचने के लिए खुद को मरा हुआ साबित कर दिया है। इसके बाद उसने पीरपैंती के BDO काे अर्जी देकर उनके कार्यालय से गलत मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने की जानकारी दी।

BDO ने जांच कराई जिसमें फर्जी प्रमाणपत्र बनाने की बात सामने आई। 21 मई, 2022 को BDO के निर्देश पर नीरज मोदी के पिता राजाराम मोदी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया और मृत्यु प्रमाण पत्र रद्द किया गया। इसके बाद पॉक्सो के विशेष न्यायाधीश लवकुश कुमार ने पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी थी।

भागलपुर में सजा से बचने के लिए एक रेप का आरोपी मुर्दा बन गया। पिता ने जिंदा बेटे की चिता सजाई, बेटे को लिटाया और फोटो क्लिक करा थाने में सबमिट कर दी। मामले की पोल खुली तो आरोपी शिक्षक ने अब कोर्ट में सरेंडर किया है। मामला चार साल पुराना यानी 14 अक्टूबर 2018 का है। कोर्ट ने पिता द्वारा दाखिल किए गए मौत के घोषणा पत्र के आधार पर केस बंद कर दिया था। आज आरोपी सरेंडर करने कोर्ट पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

June 28, 2025
2:24 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159