छोटी दीपावली पर दीपों से जगमग हुआ परमानंदपुर स्टेडियम, दिया गया विश्व शांति का संदेश

छोटी दीपावली पर खिलाड़ियों ने एक दीप विश्व शांति के नाम का जलाया और दीप पर्व की बधाई दी। परमानंदपुर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में पचास हजार दीपक जले और हर ओर फैली रौशनी ने संदेश देने का काम किया।

वाराणसी में छोटी दीपावली के मौके पर परमानंदपुर स्टेडियम दीपों से जगमग दिखाई दिया। पचास हजार दीपक जलाकर विश्व शांति की कामना की गई। 500 बालक बालिकाओं सहित खिलाड़ियों ने 50 हजार दीपक और मोमबत्ती जला कर दीपोत्सव मनाया। 

बताते चलें कि छोटी दीपावली का मौका भी खास होता है। दीप पर्व पर हर ओर छटा बिखर रही है और खिलाड़ियों में उत्साह है। खेल के साथ दीपावली पर राष्ट्र भावना को समर्पित एक दीप जलाए गए और उत्साह प्रकट किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष डॉ एके सिंह ने बताया कि परमानंदपुर  स्थित बाबू आरएन सिंह स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स मे आयोजित दीपोत्सव में एथलेटिक्स, हॉकी, हैंडबॉल, कुश्ती और रग्बी के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन हॉकी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष केबी रावत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

February 16, 2026
9:49 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159