जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये शुभकामना संदेश

भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण के जन्मदिन को जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की विधिनुसार पूजा अर्चना के साथ-साथ उपवास रखने का विधान है। मान्यता है कि जन्मदिन पर व्रत रखने से हर मनोकामना पूर्ण होती हैं। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। इस दिन भगवान कृष्ण के बाल रूप को पूजा जाता है। फिर 12 बजे के बाद मध्यरात्रि के समय कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दौरान सभी भक्तजन लड्डू गोपाल का विशेष श्रृंगार कर उन्हें भोग लगाते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। 

इस वर्ष कृष्ण जन्मोत्सव का त्योहार 26 अगस्त 2024 को मनाया जा रहा है। इस खास दिन पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जिनमें सर्वार्थ सिद्धि योग और जयंती योग का नाम मुख्य रूप से शामिल है। इस दिन चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे। वहीं बालव और कौलव करण के साथ कृत्तिका नक्षत्र का संयोग बन रहा है, जो इस तिथि की महत्ता अधिक बढ़ा रहा है। ऐसे में आप सभी कृष्ण भक्तों और रिश्तेदारों को कृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

June 6, 2025
8:24 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159