जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा के लिए आज दिल्ली में बैठक करेंगे गृहमंत्री, जीरो टॉलरेंस नीति पर रह सकता है जोर

गृह मंत्री शाह आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर जोर दे सकते हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक दिल्ली में होगी। इसमें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका और जम्मू-कश्मीर पुलिस प्रमुख नलिन प्रभात सहित अन्य के शामिल होने की संभावना है।

अधिकारियों ने बताया कि बैठक के दौरान पीर पंजाल क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति और केंद्र शासित प्रदेश में चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी। इससे पहले 1 सितंबर को भी जम्मू-कश्मीर को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई थी

गृह मंत्री शाह आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर जोर दे सकते हैं और सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करने के लिए समन्वित तरीके से काम करने का निर्देश दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

February 4, 2026
9:31 pm

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159