‘जिनके घर शीशे के होते हैं, वे दूसरों के घरों पर…’, एंबुलेंस घोटाले के आरोप पर शिंदे का जवाब

शिवसेना नेता संजय राउत ने महायुति सरकार पर 800 करोड़ रुपये का एंबुलेंस घोटाला करने का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया था कि इस घोटाले से जुड़ी रकम को शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के फाउंडेशन में भेज दिया गया। इस आरोप का डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने जवाब दिया। 

शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत के महाराष्ट्र सरकार पर एंबुलेंस घोटाले के आरोप का डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग शीशे के घरों में रहते हैं, वे दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंकते। मेरा और मेरे बेटे श्रीकांत शिंदे का नाम एंबुलेंस घोटाले से जोड़ा जा रहा है। शुक्रवार को संजय राउत ने आरोप लगाया था कि एंबुलेंस घोटाले से जुड़ी रकम को शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के फाउंडेशन में भेज दिया गया था। 

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि जो लोग मीठी नदी गाद घोटाले में फंसे हैं। जो लोग सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और जो लोग खिचड़ी घोटाले में शामिल हैं, वे उन्हें उपदेश दे रहे हैं। हम बेदाग हैं। मुंबई की जनता ने शिवसेना यूबीटी को देखा है। यूबीटी ने 25 साल तक मुंबई को लूटा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे हम पर आरोप लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

July 30, 2025
3:48 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159