तोड़फोड़…पथराव और लाठीचार्ज, मासूम से दरिंदगी पर फूटा गुस्सा; बवाल की पूरी कहानी

नैनीताल में बुधवार को तीन घंटे तांडव हुआ। बालिका से दुष्कर्म पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। दूसरे समुदाय की दुकानों में तोड़फोड़ की गई। दुकानदारों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। पथराव भी हुआ। पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। फिलहाल तनाव की स्थिति है।

सामान्य तौर पर शांत रहने वाले नैनीताल शहर में बुधवार को अचानक सांप्रदायिक तनाव हो गया। रात करीब साढ़े नौ बजे से साढ़े 12 बजे तक सड़कों पर तांडव होता रहा। उस्मान नाम के बुजुर्ग ठेकेदार पर एक बालिका से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया तो सूचना शहर में आग की तरह फैल गई। लोगों की भीड़ मल्लीताल की सड़कों पर इकट्ठी हो गई। इसके बाद हिंदू संगठनों ने मुस्लिम समाज के लोगों की दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। 

सांप्रदायिक तनाव की स्थिति, भारी पुलिस फोर्स तैनात
शहर का माहौल खराब होने पर पूरा बाजार बंद हो गया। सांप्रदायिक तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पकड़े गए आरोपी को अपने हवाले करने की मांग करते हुए भीड़ ने मल्लीताल कोतवाली घेर ली। लोग आरोपी को कोतवाली के लॉकअप से बाहर निकालने पर आमादा थे। उन्होंने कोतवाली के बाहर ही धरना दे दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

February 10, 2026
3:16 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159