दिल्ली को महिलाओं का पहला गोल्ड भव्या सचदेवा ने 800 मीटर फ्री स्टाइल में दिलाया।

विजय कुमार
नई दिल्ली 31 जनवरी। 38 वे नेशनल गेम्स में आज दिल्ली के लिए महिलाओं का पहला स्वर्ण पदक भव्या सचदेवा ने जीता।
ने 800 मीटर फ्री स्टाइल में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण अपने नाम किया। उसने 9 मिनट 12 सेकंड 60 का समय निकाला। इस स्पर्धा का नेशनल रिकॉर्ड भी भव्या सचदेवा के नाम ही है। हालांकि उसने अंतिम 100 मीटर में अपने ही रिकॉर्ड को सुधारने का प्रयास किया लेकिन वह ऐसा कर नहीं पाई। भव्या को स्विमिंग के टेक्निकल डायरेक्टर कमलेश नानावती एवं पूर्व तारक और दिल्ली के सचिव राजकुमार ने व्यक्तिगत तौर पर बधाई दी। इसी स्पर्धा में असम की सुभाषिनी को दूसरा तथा कर्नाटक की श्री सी तुमु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

50 मीटर फ्री स्टाइल महिलाओं में कर्नाटक की दिनिधि ने 26.96 का समय निकालकर पहला स्थान प्राप्त किया। अवंतिका ने दूसरा और मीणा वेंकटेश ने तीसरा स्थान पाया।
इसी स्पर्धा के पुरुषों में मिहिर ने 23.29 का समय निकालकर पहला स्थान प्राप्त किया श्री हरण ने दूसरा और दूसरा ने तीसरा स्थान पाया।

400 मी पुरुषों की मेडले में कर्नाटक के सोहन गांगुली ने 4 मिनट 29 सेकंड 10 का समय निकालकर पहला स्थान अपने नाम किया। गुजरात के आर्यन नेहरा ने दूसरा और मध्य प्रदेश के अद्वित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
महिलाओं की 200 मी बैक स्ट्रोक में बंगाल की शोभूति मंडल में 2 मिनट 24 सेकंड का समय निकालकर पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि वर्षिता डांगी महाराष्ट्र ने नहीं दूसरा स्थान और उड़ीसा की
प्रत्याशा राय ने तीसरा स्थान पाया।
महिलाओं की 200 मी बैक में सोबती मंडल ने 2 मिनट 24 सेकंड 41 का समय निकालकर पहला स्थान प्राप्त किया वर्षिता डांगी ने दूसरा और पी राय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

February 2, 2025
1:34 pm

Welcome to Delhi News Channel, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159