दिल्ली राज्य तैराकी की तदर्थ कमेटी ने टीम इंडिया में चुनी गई वंशिका को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

नई दिल्ली,27 मई। दिल्ली राज्य तैराकी चैंपियनशिप के दूसरे दिन आज यहां
तालकटोरा स्विमिंग पूल पर भारतीय वाटर पोलो अंडर 21 महिला टीम में चुनी
गई दिल्ली की वंशिका चौधरी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह
सम्मान उनको पंजाब स्विमिंग के सीईओ तथा दिल्ली स्विमिंग एसोसिएशन की
तदर्थ कमेटी के चेयरमैन एसआर साहू व विजय कुमार प्रदान किया। वंशिका
चौधरी हाल ही में श्रीलंका में आयोजित वाटर पोलो टीम की सदस्य रही है।
आज सौ मीटर प्री स्टाइल में नपूर ने पहला आनवी ने दूसरा और तृप्ति ने
तीसरा स्थान प्राप्त किया। दो सौ मीटर बटर फलाई में महिलाओं में हेमा को
पहला वाई दहिया को दूसरा और ऐमिरेट सहगल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। सौ
मीटर पुरूषों की प्रीस्टाइल में आदित्य दूबे ने पहला लक्ष्य ने दूसरा और
प्रणव ने तीसरा स्थान प्राप्त कियां। महिलाओं की उक्त स्पर्धा में
तितिक्षा ने पहला ने नपूर ने दूसरा और रिदिमा ने तीसरा स्थान प्राप्त
किया। प्रतियोगिता के आधार पर नेशनल प्रतियोगिता के लिए भी दिल्ली के
सीनियर पुरूष और महिलाओं की टीम का चयन भी किया गया। यह प्रतियोगिता
जाएगा 22 से 26 जून तक भूवनेश्वर में होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 14, 2025
2:03 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159