दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने बाबा केदार का लिया आशीर्वाद, यात्रा व्यवस्थाओं की तारीफ

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार यानि आज सुबह पवित्र केदारनाथ धाम पहुंचकर सपरिवार बाबा केदार के दिव्य दर्शन किए. इस पावन अवसर पर उन्होंने रुद्राभिषेक पूजा संपन्न की और देश, प्रदेश और जनकल्याण की कामना की. वहीं सीएम रेखा गुप्ता ने यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर उत्तराखंड सरकार एवं बीकेटीसी की जमकर सराहना की.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज सुबह 7 बजे केदारनाथ हेलीपैड पर पहुंचीं, जहां बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) और केदार सभा के पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके बाद वे सीधे मंदिर परिसर पहुंची और विधिवत पूजा-अर्चना की. पूजा संपन्न होने के बाद बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने मुख्यमंत्री को भगवान केदारनाथ का प्रसाद, रुद्राक्ष माला और विभूति भेंट स्वरूप प्रदान किया. इस मौके पर मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड सरकार और मंदिर समिति द्वारा तीर्थयात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना की और कहा कि केदारनाथ धाम की यात्रा अत्यंत भावविभोर करने वाली रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

April 12, 2026
8:14 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159