पर्यावरण की जागरुकता के लिए साल 2011 से चला रही मुहिम

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL) में 23 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले में RCB की टीम ग्रीन जर्सी में मैदान में उतरेगी। RCB फ्रेंचाइजी ने मौजूदा सीजन के लिए अपनी ग्रीन जर्सी जारी कर दी है। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर नई जर्सी की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में पूर्व कप्तान विराट कोहली, मौजूदा कप्तान फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक दिखाई दे रहे हैं।

पर्यावरण के प्रति जागरूक करना मकसद
RCB की टीम ने ग्रीन जर्सी पहनने का चलन साल 2011 में शुरू किया था। इसके बाद हर साल IPL के मैच में टीम हरी जर्सी पहनती है। टीम के इस जर्सी को पहनने का खास मकसद है। RCB की टीम लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए खास मुहिम चला रही है। इस जर्सी के जरिए RCB लोगों को संदेश देती है कि आस-पास के पेड़ पौधों का ख्याल रखें। उन्हें काटने से बचाएं। कुल मिलाकर आरसीबी की टीम पर्यावरण को बचाने और ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए ग्रो ग्रीन अभियान को बढ़ावा दे रही है।

IPL 2023 में RCB का सफर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने IPL 2023 में अब तक 3 मैच खेले हैं। टीम को एक मुकाबले में जीत और दो में हार मिली है। उसने पहले मैच में मुंबई को हराया था। वहीं दूसरे मैच में कोलकाता और तीसरे में लखनऊ से हार मिली।

IPL 2023 में RCB के बचे हुए मैचों का शड्यूल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बात करें तो अभी टीम को IPL 2023 में 11 लीग स्टेज मुकाबले खेलने हैं। RCB का प्रदर्शन पिछले सीजन मिला-जुला रहा था। डुप्लेसी की अगुवाई में टीम क्वालीफायर तक पहुंचने में सफल रही थी, जहां टीम को राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार झेलनी पड़ी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

June 19, 2025
12:04 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159