पीएम मोदी बोले- यमुनानगर सिर्फ एक शहर नहीं, भारत के औद्योगिक नक्शे का अहम हिस्सा

पीएम मोदी ने यमुनानगर में मंच से बटन दबाकर 800 मेगावाट के थर्मल पावर प्लांट की यूनिट और कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट का शिलान्यास किया।

जज्बे का नाम शंकरन नायर- पीएम मोदी

मोदी ने कहा कि मैं एक और विषय पर भी चर्चा करना चाहता हूं। कल देश ने बैसाखी का पर्व मनाया। कल ही जलियांवाला बाग हत्याकांड हुआ था। यह पहलू मानवता के साथ देश के साथ खड़े होने के जज्बे का है। इस जज्बे का नाम शंकरन नायर है। इनका नाम सुना नहीं होगा, लेकिन इस नाम की चर्चा खूब हो रही है। उस जमाने में वे अंग्रेजी सरकार में बहुत बड़े पद पर विराजमान थे।

वे सत्ता के साथ रहने का सुख-चैन, सब कुछ कमा सकते थे, लेकिन उन्होंने विदेशी शासन के विरुद्ध जलियांवाला बाग हत्याकांड के विरोध में आवाज उठाई। उन्होंने पद छोड़ दिया। केरल के थे, लेकिन घटना पंजाब में घटी थी। उन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड को लेकर लड़ने का फैसला किया। वे अपने दम पर लड़े और अंग्रेजी साम्राज्य को हिलाकर रख दिया।

कांग्रेस शासित राज्यों में जनता के साथ विश्वासघात हो रहा- पीएम

मोदी ने कहा कि हरियाणा की गाड़ी अब विकास के पथ पर दौड़ रही है। यहां आने से पहले हिसार में लोगों के बीच जाने का अवसर मिला। वहां से अयोध्या धाम के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू की है। रेवाड़ी के लोगों को जाम से मुक्ति मिली है। यह चार लेन का बाइपास गाड़ियों को आसानी से शहर से बाहर निकालेगा। दिल्ली से नारनौल के लिए लगने वाले समय में एक घंटे की कमी आएगी।

कांग्रेस शासित राज्यों में जनता के साथ विश्वासघात हो रहा है। पड़ोस में देखिए, हिमाचल में सारे काम ठप पड़े हैं। कर्नाटक में देखिए, हर चीज महंगी हो रही है। मैं सोशल मीडिया पर देख रहा था कि कर्नाटक में जो कांग्रेस सरकार ने टैक्स लगाए हैं, उनकी सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब आलोचना की है।

खुद वहां के मुख्यमंत्री के करीबी कहते हैं कि कांग्रेस ने कर्नाटक को करप्शन में नंबर वन बना दिया है। तेलंगाना में भी कांग्रेस की सरकार जंगलों पर बुलडोजर चला रही है। यही है कांग्रेस की कार्यशैली। हम यहां कचरे से गोबर धन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। एक तरफ कांग्रेस का मॉडल है जो पूरी तरह से फेल साबित हो रहा है, दूसरी तरफ भाजपा का मॉडल है, जो सत्य पर चल रहा है। सपना है देश को विकसित भारत बनाने का। यमुनानगर भी इसी तर्ज पर आगे बढ़ रहा है।

हरियाणा के किसानों की मेहनत हर भारतीय की थाली में नजर आती- पीएम

पीएम ने कहा कि मुद्रा योजना में पिछले दस साल में देश के सामान्य लोग, जो पहली बार उद्योग के क्षेत्र में आ रहे हैं, उनको बिना गारंटी 33 लाख करोड़ रुपए लोन के रूप में दिए जा चुके हैं। इस योजना के 50% से भी ज्यादा लाभार्थी एसएसी, एसटी, ओबीसी के हैं। ये छोटे उद्योग हमारे नौजवानों के बड़े सपनों को पूरा करें।

हमारे हरियाणा के किसानों की मेहनत हर भारतीय की थाली में नजर आती है। हमारा प्रयास है कि हरियाणा के किसानों का समर्थन बढ़े। हरियाणा की सरकार राज्य की 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदती है। हरियाणा के लाखों किसानों को पीएम फसल बीमा योजना का लाभ भी मिला है। करीब 9,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के क्लेम भी किसानों को दिए गए हैं। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 6,500 करोड़ रुपए किसानों को दिए गए हैं।

हरियाणा सरकार ने अंग्रेजों के जमाने का आबियाना कानून भी खत्म कर दिया है। अब किसानों को नहर के पानी पर टैक्स नहीं देना पड़ेगा। इसके अलावा 130 करोड़ रुपए के आबियाना को भी राज्य सरकार ने माफ कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

April 16, 2025
6:55 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159