प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब रवाना; कई समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर; इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22-23 अप्रैल को सऊदी अरब के जेद्दा शहर की यात्रा पर रहेंगे, जहां वे क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से द्विपक्षीय मुद्दों और रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा करेंगे। इस दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया की स्थिति और कई अहम समझौतों पर बातचीत होने की उम्मीद है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सऊदी अरब की यात्रा पर हैं। यह दौरा सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर हो रहा है। प्रधानमंत्री 22 और 23 अप्रैल को जेद्दा शहर में होंगे। सऊदी अरब की उनकी यात्रा को लेकर भारतीय राजदूत सुहेल एजाज खान ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जेद्दा आ रहे हैं। सदियों से, जेद्दा उमराह और हज के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए बंदरगाह रहा है। उन्होंने बताया कि यहां दोनों नेता, प्रधानमंत्री मोदी और क्राउन प्रिंस, सामरिक भागीदारी परिषद की बैठक की अध्यक्षता करने जा रहे हैं। इस यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे और उनका आदान-प्रदान किया जाएगा।

इससे पहले हाल ही में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पीएम की इस यात्रा की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत और सऊदी अरब के संबंधों के लिए बहुत अहम है। मिस्री ने कहा, सऊदी अरब इस्लामी दुनिया में एक प्रमुख आवाज है और वह अब क्षेत्रीय मामलों में भी बड़ी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने यह भी कहा, प्रधानमंत्री मोदी और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच अच्छे और गर्मजोशी भरे संबंध हैं। इनकी आपसी समझ और उच्च स्तर की रणनीतिक सोच से दोनों देशों के संबंध और मजबूत हुए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

June 1, 2025
2:17 pm

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159