मिडिल ईस्ट में जंग के बीच जर्मन चांसलर से ट्रंप की मुलाकात, इधर दुबई और दोहा में ईरान ने किए धमाके

इजरायली हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद मिडिल ईस्ट में संघर्ष तेजी से फैल गया है. हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि इसे हाल के वर्षों की सबसे तीव्र सैन्य झड़पों में गिना जा रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका और उसके सहयोगियों ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी शुरू कर दिया है.

ट्रंप ने इसे अब तक का सबसे बड़ा और सबसे शक्तिशाली सैन्य अभियान बताया. ट्रंप के अनुसार, ईरान के भीतर सैकड़ों ठिकानों पर हमले किए गए हैं, जिनमें IRGC के ठिकाने, एयर डिफेंस सिस्टम और अन्य रणनीतिक ठिकाने शामिल हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक सभी सैन्य उद्देश्यों की पूर्ति नहीं हो जाती. क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच कतर ने भी बड़ा दावा किया है. कतर के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, उसकी वायुसेना ने एयरस्पेस उल्लंघन के बाद 2 ईरानी लड़ाकू विमानों को मार गिराया. साथ ही ईरान से दागी गई 7 बैलिस्टिक मिसाइलों और 5 ड्रोन को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

March 3, 2026
12:52 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159