मोदी को नाइजीरिया का दूसरा सर्वोच्च सम्मान, क्वीन एलिजाबेथ के बाद पुरस्कार पाने वाले पहले शख्स बने

नाइजीरिया ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने दूसरे सबसे बड़े राष्ट्रीय सम्मान ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर नाइजर’ से सम्मानित किया। इस सम्मान के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी दूसरी ऐसे विदेशी नेता बन गए हैं, जिन्हें प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया है।

महारानी एलिजाबेथ के बाद पुरस्कार पाने वाले दूससे शख्स बने
पुरस्कार प्राप्त करने के बाद पीएम मोदी ने कहा, ‘नाइजीरिया के ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ पुरस्कार से सम्मानित होने पर मैं बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मैं इसे बड़ी विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूं और इसे भारत के लोगों को समर्पित करता हूं।’ मोदी को दिया गया यह 17वां अतरराष्ट्रीय पुरस्कार है। इससे पहले 1969 में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। .

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद पीएम मोदी ने क्या कहा
प्रधानमंत्री ने कहा, मैं नाइजीरिया सरकार और नाइजीरिया के लोगों को नाइजीरिया के राष्ट्रीय पुरस्कार ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ के लिए दिल से धन्यवाद देता हूं और आभार व्यक्त करता हूं। मैं इस सम्मान को विनम्रता और सम्मान के साथ स्वीकार करता हूं। इस सम्मान को मैं 140 करोड़ भारतीयों और भारत व नाइजीरिया की गहरी दोस्ती के रिश्ते को समर्पित करता हूं।

सत्रह साल किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला नाइजीरिया दौरा
प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों के दौरे पर हैं। नाइजीरिया के राष्ट्रपति के बोला अहम टिनुबु के निमंत्रण पीएम मोदी का यह दौरा हो रहा है और 17 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का नाइजीरिया दौरा है। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश की यात्रा की थी। प्रधानमत्री मोदी का नाइजीरिया पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्हें संघीय राजधानी क्षेत्र के मंत्री नयेसोम एजेनवो विके ने अबूजा शहर की ‘चाबी’ सौंपी। विदेश मंत्रालय ने एक्स पर बताया कि यह चाबी नाइजीरिया के लोगों का प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा और सम्मान को दर्शाती है। 

अबुजा से प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील के लिए रवाना होंगे, जहां वह जी20 सम्मेलन में भाग लेंगे। अपनी यात्रा के अंतिम पड़ाव में वह गुयाना जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

July 30, 2025
10:13 pm

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159