यूथ कार्यक्रम में बोले- पिछली सरकारों ने हर सेक्टर में घोटाले किए, हमने अवसर पैदा किए

PM नरेंद्र मोदी सोमवार को दो दिन के दौरे पर केरल पहुंचे। उन्होंने कोच्चि में पहले पैदल रोड शो किया और बाद में गाड़ी में बैठकर लोगों के बीच गए। इस दौरान वे केरल के पारंपरिक परिधान में नजर आए। 2 किलोमीटर लंबे रोड शो के बाद पीएम यूथ इवेंट ‘युवाम 2023’ में पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले की सरकारों ने हर सेक्टर में घोटाले किए, वहीं भाजपा की सरकार हर सेक्टर में युवाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रही है।

पीएम मोदी के भाषण की अहम बातें-

  • आज हर कोई ये कह रहा है कि 21वीं सदी भारत की सदी है। भारत वो देश है जिसके पास युवा शक्ति का भरपूर भंडार है। पहले सोच थी कि भारत बदलेगा ही नहीं, लेकिन अब सोच है कि हमारा ये देश अब पूरी दुनिया को बदल सकता है।
  • एक समय पर भारत की गिनती पांच सबसे कमजोर देशों में होती थी। आज भारत को अपनी तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के लिए जाना जाता है। ऐसा देश के युवाओं की वजह से हुआ है।
  • हमारी सरकार ने फिशरीज के लिए अलग मंत्रालय बनाया। मछुआरे भाईयों को किसान क्रेडिट कार्ड के दायरे में लाए। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत केरल के लिए 800 करोड़ रुपए जारी किए गए।
  • कुछ हफ्ते पहले मैं केरल के एक 99 वर्षीय युवा से मिला। वह एक प्रसिद्ध गांधीवादी श्री वी. पी. अप्पुकुट्टा पोडुवल हैं, जिन्हें पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। हमें केरल की हर प्रतिभा से सीखने को मिलता है।
  • एक तरफ हम देश का निर्यात बढ़ाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। वहीं, केरल में कुछ लोग सोने की तस्करी के लिए मेहनत कर रहे हैं।
  • दो विचारधाराओं (CPI और कांग्रेस) की लड़ाई में केरल को बहुत नुकसान हुआ है। एक विचारधारा अपने हितों को केरल से ऊपर रखती है, वहीं दूसरी अपने परिवार को सबसे ऊपर रखती है। ये दोनों विचारधाराएं हिंसा और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

June 1, 2025
5:49 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159