रक्षा मंत्री बोले- बढ़ रही देश की आर्थिक ताकत, जल्द बनेगी दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एमजे अकबर की किताब के विमोचन के दौरान भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत और राजनीतिक स्थिरता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्दी तीसरे स्थान पर पहुंचने वाला है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी अकबर की किताब और लेखन शैली की प्रशंसा की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को पूर्व विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर की किताब ‘आफ्टर मी, कैओस: एस्ट्रोलॉजी इन द मुगल एम्पायर’ के विमोचन कार्यक्रम के दौरान भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत और राजनीतिक स्थिरता पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी शामिल हुए। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत इस समय दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही यह तीसरे स्थान पर पहुंचने की ओर बढ़ रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

February 4, 2026
8:41 pm

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159