रहाणे ने पकड़ा डाइविंग कैच, सिराज का रोनाल्डो जैसा सेलिब्रेशन; टॉप मोमेंट्स

भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट बराबरी पर खड़ा है, लेकिन तीसरे कई रोचक मोमेंट्स देखने को मिले। भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ऑफ स्पिनर की ‘ड्रीम बॉल’ पर वेस्टइंडीज के कप्तान क्रैग ब्रेथवेट को बोल्ड किया। स्लिप पोजिशन पर अजिंक्य रहाणे ने एक हाथ से डाइविंग कैच पकड़ा।

जोशुआ डा सिल्वा को बोल्ड करने के बाद मोहम्मद सिराज ने फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसा सेलिब्रेशन किया। डेब्यूटांट मुकेश कुमार ने टेस्ट करियर का पहला विकेट हासिल किया। मैच में तीसरे दिन के ऐसे ही टॉप मोमेंट्स आगे स्टोरी में हम जानेंगे…

1. 5वें स्टंप से अंदर आई अश्विन की बॉल, ब्रेथवेट बोल्ड
दुनिया के नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने ऑफ स्पिनर की ड्रीम बॉल फेंकी, जिस पर विंडीज कप्तान क्रैग ब्रेथवेट बोल्ड हो गए। ब्रेथवेट ने 75 रन बनाए और अश्विन का मैच में पहला शिकार बने।

आमतौर पर अश्विन की बॉल तीन या चार डिग्री टर्न लेती है, लेकिन 73वें ओवर में उनकी चौथी बॉल 10.1 डिग्री टर्न हुई। ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न ने ‘बॉल ऑफ द सेंचुरी’ को 12.1 डिग्री टर्न कराया था। अश्विन ने ऑफ स्टंप के बाहर बॉल फेंकी, जो अंदर की ओर टर्न होकर स्टंप्स से जा लगी। ब्रेथवेट इसे डिफेंड करना चाहते थे, लेकिन बॉल ज्यादा टर्न ले गई और बैट-पैड के बीच से घुसकर मिडिल स्टंप पर जा लगी।

2. रहाणे ने एक हाथ से पकड़ा डाइविंग कैच
84वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने पारी में पहली बार दाएं हाथ के बल्लेबाज को ओवर द विकेट बॉलिंग की। टर्न लेती बॉल को जर्मेन ब्लैकवुड ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन विकेट से दूर जाती बॉल ने बल्ले का बाहरी किनारा छुआ और स्लिप की दिशा में चली गई, जिसे रहाणे ने अपनी बाईं ओर डाइव लगाते हुए एक हाथ से पकड़ लिया।

रहाणे के पास कैच पकड़ने के लिए चंद सेकेंड ही थे। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 103वां कैच पकड़ा। ब्लैकवुड ने 92 गेंद पर 20 रन बनाए।

3. सिराज ने रोनाल्डो का सिग्नेचर सेलिब्रेशन किया
98वें ओवर में मोहम्मद सिराज ने जोशुआ डा सिल्वा का विकेट लिया। सिराज ने लेंथ बॉल फेंकी। गुड लेंथ से वॉबल सीम बॉल अंदर की ओर आई और डा सिल्वा का मिडिल स्टंप ले उड़ी। सिराज ने विकेट लेते ही रोनाल्डो का सिग्नेचर सेलिब्रेशन किया। सिराज IPL में भी इस तरह का सेलिब्रेशन कर चुके हैं। डा सिल्वा ने 26 गेंद पर 10 रन बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

April 12, 2026
10:51 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159