शराब नीति केस में जेल के अंदर ही की थी पूछताछ; जमानत पर कल होगा फैसला

दिल्ली शराब नीति केस में मनीष सिसोदिया को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। 26 फरवरी को उन्हें सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। 7 दिन की सीबीआई रिमांड के बाद कोर्ट ने 6 मार्च को सिसोदिया को 20 मार्च (14 दिन) की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा था। यहीं ED दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम से शराब नीति में मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ कर रही थी। इससे पहले 7 मार्च को एजेंसी ने तिहाड़ जेल में सिसोदिया से 6 घंटे पूछताछ की थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ED की टीम इस मामले में गिरफ्तार दो अन्य आरोपियों के साथ तिहाड़ पहुंची थी। ED ने बताया था कि नई शराब नीति बनाने में साउथ दिल्ली के व्यापारियों से 100 करोड़ की रिश्वत ली गई थी। इस मामले में ED ने 6 मार्च को हैदराबाद के बिजनेसमैन अरुण रामचंद्र पिल्लई और अमनदीप ढल को गिरफ्तार किया था। उनकी जमानत याचिका पर कोर्ट 10 मार्च को फैसला सुनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

April 12, 2026
10:51 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159