शिवराज को कृषि, खट्टर को आवास; शाह-गडकरी समेत पांच वरिष्ठ मंत्रियों की जिम्मेदारी में बदलाव नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में मंत्रिपरिषद के सहयोगियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। राष्ट्रपति भवन के सचिवालय की ओर से जारी सूची के मुताबिक नितिन गडकरी को लगातार तीसरी बार सड़क परिवहन मंत्रालय सौंपा गया है। रक्षा, विदेश, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे अहम मंत्रालय भी भाजपा ने अपने पास ही रखा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिपरिषद सहयोगियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। मंत्रियों के विभागों की सूची राष्ट्रपति भवन के सचिवालय की ओर से जारी कर दी गई है। सूची के मुताबिक नितिन गडकरी को लगातार तीसरी बार सड़क परिवहन मंत्रालय सौंपा गया है। अब तक की जानकारी के अनुसार पिछली सरकार में भाजपा के पांच प्रमुख मंत्रियों के विभागों को नई सरकार में भी जस का तस रखा गया है। इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारणम, विदेश मंत्री एस जयशंकर के नाम शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने अन्य कैबिनेट सहयोगियों के बीच भी मंत्रालय बांट दिए हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कैबिनेट की पहली बैठक में पीएम आवास योजना को लेकर बड़े फैसले लिए। अजय टम्टा को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया है। हर्ष मल्होत्रा भी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाए गए हैं।

चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय
सीआर पाटिल को जलशक्ति मंत्रालय, गजेंद्र शेखावत को संस्कृति-पर्यटन और चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय मिला है। सर्बानंद सोनोवाल को बंदरगाह और जहाजरानी, राम मोहन नायडू को नागरिक उड्डयन, किरेन रिजिजू को संसदीय कार्य और भूपेंद्र यादव को पर्यावरण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव हारने के बावजूद मंत्री बनाए गए रवनीत सिंह बिट्टू को अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय दिया गया है। पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे मनसुख मांडविया को श्रम व रोजगार मंत्रालय के साथ-साथ युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय का भी जिम्मा सौंपा गया है।

रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे अहम विभाग भाजपा ने अपने पास ही रखा 
राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री बरकरार रहेंगे। भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा मिला है। जीतनराम मांझी को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय मिला
पांच बड़े मंत्रालय यानी गृह, रक्षा, वित्त, परिवहन और विदेश में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री, अमित शाह गृह मंत्री, निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री और एस जयशंकर विदेश मंत्री बने रहेंगे। कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ले चुके मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालय मिला है। अश्विनी वैष्णव को सूचना और प्रसारण मंत्रालय के साथ-साथ सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय भी दिया गया है।

हरियाणा के पूर्व सीएम को भी अहम जिम्मेदारी मिली
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और मोदी मंत्रिपरिषद में बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ लेने वाले मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा व आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय का जिम्मा मिला है। उनके साथ तोखन साहू आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री और श्रीपद नाईक ऊर्जा राज्य मंत्री बने हैं।

राज्य मंत्री

1.    जितिन प्रसादवाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथाइलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री
2.    श्रीपद येसो नाइकविद्युत मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथानवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री
3.    पंकज चौधरीवित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
4.    कृष्ण पालसहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
5.    रामदास अठावलेसामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
6.    राम नाथ ठाकुरकृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
7.    नित्यानंद रायगृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
8.    अनुप्रिया पटेलस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथारसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री
9.    वी. सोमन्नाजल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथारेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
10.         डॉ. चन्द्रशेखर पेम्मासानीग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथासंचार मंत्रालय में राज्य मंत्री
11।         प्रो. एसपी सिंह बघेलमत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथापंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री
12.          सोभा करंदलाजेसूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथाश्रम एवं रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री
13.         कीर्तिवर्धन सिंहपर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथाविदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री
14.         बी.एल. वर्माउपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथासामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
15.         शांतनु ठाकुरबंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
16.         सुरेश गोपीपेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथापर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री
17.         डॉ. एल. मुरुगनसूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथासंसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
18.         अजय टम्टासड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
19.         बंदी संजय कुमारगृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
20.         कमलेश पासवानग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
21.         भागीरथ चौधरीकृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
22.         सतीश चंद्र दुबेकोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथाखान मंत्रालय में राज्य मंत्री
23.         संजय सेठरक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
24.         रवनीत सिंहखाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथारेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
25.         दुर्गादास उइकेजनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
26.         रक्षा निखिल खडसेयुवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
27.         सुकांत मजूमदारशिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री; औरपूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
28.         सावित्री ठाकुरमहिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
29.         तोखन साहूआवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
30.         राज भूषण चौधरीजल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री
31.         भूपति राजू श्रीनिवास वर्माभारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथाइस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री
32.         हर्ष मल्होत्राकॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री; औरसड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री
33.         निमुबेन जयंतीभाई बांभानियाउपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री
34.         मुरलीधर मोहोलसहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथानागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री
35.         जॉर्ज कुरियनअल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथामत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री
36.         पाबित्रा मार्गेरीटाविदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथाकपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री

कैबिनेट में सात महिलाओं को मिली जगह
बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री मोदी और मंत्रिपरिषद के उनके 71 सहयोगियों को नौ जून की शाम सवा सात बजे से आयोजित समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। लगातार तीसरी बार बनी एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल में सात महिला मंत्रियों को जगह मिली है। प्रधानमंत्री ने पूर्व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर एक बार फिर भरोसा दिखाया है। सीतारमण के अलावा पूर्व राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, उत्तर प्रदेश से निर्वाचित अनुप्रिया पटेल और कर्नाटक से निर्वाचित शोभा करंदलाजे को एक बार फिर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। पहली बार मंत्री बनने वाली महिला नेताओं में 37 वर्षीय रक्षा निखिल खड़से का नाम भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

July 31, 2025
12:32 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159