सड़क पर कई लोगों को कुचला, इटैलियन नागरिक की मौत; अल-अक्सा मस्जिद में झड़प के बाद हिंसा बढ़ी

इजराइल की राजधानी तेल अवीव में शुक्रवार देर रात आतंकी हमला हुआ। एक कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में इटली के नागरिक की मौत हो गई। 7 लोग घायल हो गए। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक, कार के ड्राइवर ने फायरिंग भी की। इजराइल में 12 घंटे में होने वाली ये दूसरी घटना थी। इसके पहले शुक्रवार दोपहर वेस्ट बैंक में गोलीबारी हुई थी। इसमें दो ब्रिटिश महिलाओं की मौत हो गई थी।

शुक्रवार देर रात कॉफमैन स्ट्रीट में कार ने लोगों को टक्कर मारी। इसके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कार सड़क किनारे चल रहे कई लोगों को रौंदते हुए गुजर गई। कुछ दूर जाने के बाद कार पलट गई। इसी बीच गोलीबारी की आवाज भी सुनाई दी।

पुलिस ने हमलावर को मार गिराया
इजराइली मीडिया के मुताबिक, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि पलटी हुई कार से एक शख्स बाहर आता है, जिस पर पुलिस फायर करती है।

एक पुलिस ऑफिसर ने कहा- 45 साल के यूसुफ अबू जाबेर ने पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद उसने गोलियां भी चलाईं। कार के पलटने के बाद जब हम वहां पहुंचे तो देखा की हमलावर हम पर गोली चलाने वाला है। फौरन कार्रवाई करते हुए हमने उस पर गोली चाल दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 14, 2025
10:11 pm

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159