सीएम रेखा ने प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं, कहा- इस साल दिल्ली के लिए दीपावली अभूतपूर्व

सीएम रेखा गुप्ता ने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और रिद्धि-सिद्धि की अमर धारा प्रवाहित करे। आपके घर-आंगन में आनंद, स्नेह और सौभाग्य का स्थायी निवास हो।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कर्तव्य पथ पर हुए दीपोत्सव को नए भारत की संकल्प शक्ति और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक बताया। लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और रिद्धि-सिद्धि की अमर धारा प्रवाहित करे। आपके घर-आंगन में आनंद, स्नेह और सौभाग्य का स्थायी निवास हो।

सीएम रेखा गुप्ता ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘यह पावन पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला है, जो हमारे जीवन में नई ऊर्जा का संचार करता है। मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का प्रकाश सदा उज्जवल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

April 11, 2026
1:31 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159