सूर्या की आंख बाल-बाल बची, वॉर्नर का दाएं हाथ वाला शॉट; 808 दिन बाद रोहित की फिफ्टी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया। जेसन बेहरनडॉर्फ, तिलक वर्मा और रोहित शर्मा मुंबई के हीरो रहे। वहीं दिल्ली से अक्षर पटेल ने 22 बॉल में फिफ्टी लगाई। मैच में लेफ्ट हैंड से बैटिंग करने वाले डेविड वॉर्नर ने राइटी बन कर बैटिंग की।

दिल्ली ने 10 ही बॉल में 5 विकेट गंवा दिए। कैच लेने की कोशिश में सूर्यकुमार की आंख पर बॉल लगी और टिम डेविड ने आखिरी बॉल पर डाइव लगाकर मुंबई को मैच जिता दिया।

1. राइटी बने डेविड वॉर्नर
8वें ओवर की तीसरी बॉल ऋतिक शौकीन ने नो-बॉल फेंकी। अगली बॉल शौकीन ने शॉर्ट पिच फेंकी, लेफ्ट हैंड से बैटिंग करने वाले डेविड वॉर्नर ने बैकफुट पर राइट हैंड से शॉट खेला। बॉल सामने की ओर हवा में खड़ी हो गई। इस गेंद पर एक ही रन आया। वॉर्नर अंत में 47 गेंद पर 51 रन बनाकर आउट हुए।

2. सूर्यकुमार को आंख पर लगी बॉल
पहली पारी में 17वें ओवर की चौथी बॉल जेसन बेहरनडॉर्फ ने शॉर्ट बॉल फेंकी। अक्षर पटेल ने लॉन्ग ऑन की ओर बड़ा शॉट खेला, बॉल सूर्यकुमार यादव की तरफ गई। सूर्या ने कैच लेने की कोशिश की, लेकिन बॉल उनके हाथ से निकलकर आंख पर लग गई। बैटर को इस गेंद पर 6 रन मिले

3. 808 दिन बाद रोहित की फिफ्टी

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने IPL में 808 दिन बाद फिफ्टी लगाई। उन्होंने आखिरी बार 23 अप्रैल 2021 को पंजाब किंग्स के खिलाफ 52 गेंदों में 63 रन की पारी खेली। उस पारी के बाद रोहित ने 24 पारियां खेलीं, लेकिन एक में भी 50 से ज्यादा का स्कोर नहीं बना सके। रोहित 65 रन बनाकर आउट हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

April 12, 2026
9:29 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159