सेंसेक्स 980 अंक गिरकर 59,845 पर बंद, निफ्टी 320 अंक टूटा; सरकारी बैंकों के शेयर सबसे ज्यादा गिरे

कोरोना के डर के बीच भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के 5वें और आखिरी कारोबारी दिन, यानी शुक्रवार (23 दिसंबर) को गिरावट देखने को मिली। बाजार में लगातार चौथे दिन यह गिरावट आई है। सेंसेक्स 980 अंक टूटकर 59,845 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 320 अंक गिरकर 17,806 के स्तर पर आ गया है। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में गिरावट रही।

अडाणी पोर्ट्स और अडाणी एंटरप्राइजेज टॉप लूजर
अडाणी पोर्ट्स, अडाणी एंटरप्राइजेज, हिंडाल्को, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, SBI, बजाज फिनसर्व, कोल इंडिया, हीरो मोटोकॉर्प, UPL, इंडसइंड बैंक समेत निफ्टी के 47 शेयरों में गिरावट रही। वहीं सिर्फ तीन शेयर्स सिप्ला, डिविस लैब और टाइटन में तेजी देखने को मिली।

PSU बैंक सेक्टर में 6.06% की गिरावट
NSE के सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली। PSU बैंक सेक्टर में सबसे ज्यादा 6.06% की गिरावट रही। इसके बाद मीडिया में 4.99%, मेटल में 4.47%, रियल्टी में 3.45% और ऑटो सेक्टर में 2.54% की गिरावट आई है। वहीं बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, FMCG, IT, प्राइवेट बैंक और फार्मा सेक्टर में भी गिरावट देखने को मिली।

19 लाख करोड़ रुपए घटा मार्केट कैप
BSE का मार्केट कैप 7 ट्रेडिंग सेशन में करीब 19 लाख करोड़ रुपए घटकर 272.12 लाख करोड़ पर आ गया। 14 दिसंबर को ये 291.25 लाख करोड़ था। अकेले शुक्रवार को, निवेशकों की वेल्थ में 8.43 लाख करोड़ की कमी आई है। पिछले सत्र में मार्केट कैप 280.55 करोड़ था।

बाजार में गिरावट के बीच ड्रोनआचार्य ने किया पैसा डबल
बाजार में गिरावट के बीच ड्रोनआचार्य के IPO की जबरदस्त लिस्टिंग हुई। इस कंपनी का IPO आज BSE SME एक्सचेंज पर 102 रुपए प्रति शेयर में लिस्ट हुआ, जो इसके इश्यू प्राइस 54 प्रति शेयर से लगभग 90% ज्यादा है। 102 रुपए पर लिस्ट होने के बाद शेयर 5% अपर सर्किट के साथ 107.10 रुपए पर बंद हुआ। 

कोरोना के खौफ से गिरा बाजार, खरीदारी का मौका
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के रिटेल रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘दुनिया भर में कोविड मामलों में बढ़ोतरी ने निवेशकों को डरा दिया है। इस कारण मार्केट में गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी की आज गैप डाउन ओपनिंग हुई थी और ये 18000 के लेवल से नीचे चला गया। निफ्टी मिडकैप 100 में 4% और स्मॉलकैप 100 में 5% की गिरावट आई है।

PSU बैंकों, मेटल, ऑयल एंड गैस और रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी गई है। बाजार में और कमजोरी आ सकती है। एंटरटेनमेंट, होटल, ट्रैवल जैसे सेक्टर में गिरावट देखने को मिलेगी, क्योंकि सरकार ने कई एहतियाती उपाय उठाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि, कोई भी गिरावट फंडामेंटली क्वालिटी स्टॉक को धीरे-धीरे जमा करने का अच्छा मौका होगा।

सोने में गिरावट-चांदी में तेजी, रुपया कमजोर
वहीं सर्राफा बाजार में आज सोने में गिरावट और चांदी में तेजी देखने को मिली। 24 कैरेट सोना 54,366 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी की बात करें तो ये 67,822 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आज रुपया डॉलर के मुकाबले 7 पैसे कमजोर हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

April 19, 2025
9:28 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159