11 एग्जिट पोल्स के नतीजे आए, इनमें 9 में BJP को बहुमत के आसार, जानें AAP-कांग्रेस का हाल

नतीजे से पहले हम आपको बता रहे हैं कि इस बार राजधानी के लिए एग्जिट पोल क्या कहते हैं? पिछली बार अनुमानों में क्या कहा गया था? बाद में नतीजे कैसे रहे? आइये जानते हैं

दिल्ली में बुधवार को मतदान के साथ ही चुनाव संपन्न हो गए। यहां विधानसभा की 70 सीटों पर कराए गए एक चरण में 5 बजे तक 57.70% मतदान दर्ज किया गया। विधानसभा चुनावों के खत्म होने के बाद अलग-अलग सर्वे एजेंसियां कुछ ही देर में दिल्ली के लिए एग्जिट पोल के आंकड़े जारी कर दिए हैं।

नतीजे के बीच अमर उजाला आपको बताएगा कि इस बार राजधानी के लिए एग्जिट पोल क्या कह रहे हैं? पिछली बार अनुमानों में क्या कहा गया था? बाद में नतीजे कैसे रहे

दिल्ली के विधानसभा चुनाव में कई पोलिंग एजेंसियों ने एग्जिट पोल्स जारी कर दिए हैं। इनमें से अब तक जिन सात एग्जिट पोल्स का एलान हुआ है, उन सभी में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। 

  • मैट्रिज के एग्जिट पोल के मुताबिक, आप को 32-37 सीटें मिल सकती हैं। वहीं भाजपा को 35-40 सीट मिल सकती हैं। उधर कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने की संभावना जताई गई है। 
  • जेवीसी के एग्जिट पोल के मुताबिक, आप को 22 से 31 सीटें मिलती दिखाई गई हैं। भाजपा को 39-45 सीटें और कांग्रेस को 0-2 सीटें मिल सकती हैं। यानी भाजपा अपने दम पर बहुमत हासिल कर सकती है।
  • चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 39 से 44 सीटें मिल सकती हैं। यानी भाजपा खुद बहुमत हासिल कर सकती है। वहीं आप को 25-28 सीटें मिलने की संभावना है। कांग्रेस को 2-3 सीटें मिलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

April 12, 2026
11:31 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159