15 अगस्त पर 55 करोड़ का रिकॉर्ड कलेक्शन; OMG-2 भी 100 करोड़ के नजदीक

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर-2 ने रिलीज के पांचवे दिन भी कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म ने इंडिपेंडेंस डे पर 55 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ ही यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में 15 अगस्त के दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 229 करोड़ रुपए हो चुका है। वहीं ग्लोबल कमाई में फिल्म 300 करोड़ के पास पहुंच गई है।

वर्ल्डवाइड BO पर 300 करोड़ के करीब पहुंची गदर-2
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ल्ड वाइड इस फिल्म ने 290.59 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। जल्द ही यह 300 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। गदर-2 को लेकर यह उम्मीद जताई जा रही थी कि फिल्म इंडिपेंडेंस डे पर 200 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी और ऐसा ही हुआ। यह सनी देओल की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

हिंदी बेल्ट में है 88% ऑक्यूपेंसी
गदर 2 की पूरे हिंदी बेल्ट में 88% ऑक्यूपेंसी है। फिल्म की मेन टारगेट ऑडियंस नॉर्थ इंडियन है, जबकि साउथ में रजनीकांत की जेलर और भी बेहतर बिजनेस कर रही है। पहले ही दिन से यह कहा जा रहा है कि अगर अनिल शर्मा निर्देशित यह फिल्म OMG-2 के साथ रिलीज नहीं होती तो यह और भी बेहतर बिजनेस कर सकती थी।

फिल्म के लिए कम पड़ गए सिंगल स्क्रीन थिएटर्स
बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार 15 अगस्त पर गदर 2 को कैपेसिटी के लिए परेशान होना पड़ा। कई सिंगल स्क्रीन थिएटर इस फिल्म की मांग को पूरा करने में असमर्थ थे। वो भी तब जब दर्शकों की मांग पर एक्स्ट्रा शोज ऐड किए गए हैं।

72 करोड़ हुआ OMG-2 का टोटल कलेक्शन
दूसरी तरफ 15 अगस्त की छुट्‌टी के चलते अक्षय कुमार स्टारर OMG-2 के प्रदर्शन में भी उछाल आया। जहां रिलीज के चौथे दिन फिल्म ने 12 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं पांचवे दिन यानी 15 अगस्त को इसने 17 करोड़ का कलेक्शन किया। अब इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 72 करोड़ हो चुका है। वहीं वर्ल्ड वाइड इस फिल्म ने 100 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

200 करोड़ क्लब में शामिल हुई जेलर
इन सबके बीच मंलवार को रजनीकांत की फिल्म जेलर ने 33 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 207.15 करोड़ रुपए हो चुका है। वर्ल्ड वाइड इस फिल्म ने 416.19 करोड़ की कमाई कर ली है। इसके साथ ही इसने कमल हासन की विक्रम का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विक्रम ने 6 दिनों में 410.25 करोड़ की कमाई की थी।

15 अगस्त के दिन बंपर कमाई करने वाली फिल्में

  • एक था टाइगर (2012) – 32.93 करोड़
  • सिंघम रिटर्न (2014) – 32.09 करोड़
  • मिशन मंगल (2019) – 29.16 करोड़
  • गोल्ड (2018) – 25.25 करोड़

भारतीय सिनेमा के इतिहास का सबसे व्यस्त वीकेंड रहा
यह वीकेंड (11 से 13 अगस्त) भारतीय सिनेमा के इतिहास का सबसे व्यस्त वीकेंड रहा। इस दौरान मात्र 3 दिनों में ‘जेलर’, ‘गदर 2’, ‘OMG 2’ और ‘भोला शंकर’ जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
यह भारतीय सिनेमा के बीते 100 साल के इतिहास का ऑल टाइम थिएट्रिकल ग्रॉस बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बन गया था। इन फिल्मों को देखने के लिए देशभर के थिएटर्स में करीबन 2 करोड़ 10 लाख लोग पहुंचे थे। यह भी बीते 10 साल का एक रिकॉर्ड है।

रविवार को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने कमाए थे 72 करोड़
इसके अलावा सिर्फ रविवार (13 अगस्त) को तीनों फिल्मों ने रिकॉर्ड-तोड़ कमाई करते हुए 72.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। यह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए सबसे ज्यादा कमाई करने वाला सन्डे बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

June 1, 2025
7:02 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159