24 घंटे में 10 हजार 93 नए मरीज मिले, 23 मौतें हुईं; एक्टिव मामले 57 हजार पार

देश में शनिवार को कोरोना के मामलों में कमी देखी गई। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 10,093 नए केस दर्ज किए गए हैं, जबकि 23 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस बढ़कर 57,542 हो गए हैं और डेली पॉजिटिविटी रेट 5.61% पर पहुंच गई है। इससे पहले शुक्रवार को 10 हजार 753 और गुरुवार को 11 हजार 109 मामले सामने आए थे।

टॉप-5 राज्यों में 66% से ज्यादा नए केस, केरल सबसे आगे
देश में पिछले 24 घंटे में 10,093 नए कोरोना मरीज मिले। इनमें से 6,698 केस सिर्फ 5 राज्यों में मिले। ये कुल आंकड़ों का 66% से ज्यादा है।

केरल: यहां 3,080 नए केस मिले, 2,258 लोग ठीक हुए, जबकि 4 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल यहां 19,481 एक्टिव केस हैं।

दिल्ली: यहां शनिवार को 1,396 नए केस आए और 5 लोंगो की मौत हो गई। इससे एक्टिव केस बढ़कर 4,631 हो गए हैं। पॉजिटिविटी रेट 31.9% हो गया है।

हरियाणा: यहां बीते दिन 874 नए केस सामने आए और 368 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 3,738 एक्टिव केस हैं।

उत्तर प्रदेश: यहां शुक्रवार को 688 नए केस मिले और 208 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 3059 एक्टिव केस हैं।

महाराष्ट्र: यहां 660 नए केस आए वहीं 2 लोंगो की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 6047 हो गए हैं। वहीं, 539 लोग कोरोना से ठीक हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

April 12, 2025
8:30 am

Welcome to Delhi News Channel, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159