वार्नर सीरीज से बाहर, वनडे टीम में शामिल मैक्सवेल की कलाई कैच लेते वक्त टूटी

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 2-0 से पिछड़ चुकी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं। टीम के 6 खिलाड़ी बीच सीरीज में ऑस्ट्रेलिया लौट चुके हैं। ओपनर डेविड वॉर्नर कोहनी की चोट के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं।

वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किए गए ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल भी चोटिल हो गए हैं। वे ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरिया के खिलाफ मैच में स्लिप में कैच लेते वक्त चोटिल हो गए। उनकी कलाई में फ्रैक्चर है। ऐसे में 17 मार्च से शुरू हो रही वन डे सीरीज में उनके खेलने पर संशय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

May 27, 2026
10:16 pm

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159