7 की मौत, 100 लोग घायल; बांग्लादेश में एक हफ्ते में तीसरा ब्लास्ट

बांग्लादेश के ढाका में मंगलवार को धमाका हुआ। इसमें 17 लोगों की मौत हो गई। 100 से ज्यादा लोग घायल बताए हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक धमाका शाम 4 बजकर 50 मिनट पर पुराने ढाका के सिद्दिक बाजार में हुआ। इस दौरान वहां पर काफी लोग मौजूद थे। ब्लास्ट की वजह पता नहीं लग सकी है। कुछ रिपोर्ट्स में इसे सिलेंडर ब्लास्ट बताया गया है।

ब्लास्ट के बाद घटनास्थल पर फायर फाइटर्स को भेजा गया। घायलों को पास के ही ढाका मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

सात मंजिला इमारत में हुआ धमाका
बांग्लादेश न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, धमाका सिद्दिक बाजार की एक सात मंजिला इमारत में हुआ। दो फ्लोर पूरी तरह से तबाह हो गए। इस बिल्डिंग में घरों की सफाई में काम आने वाली चीजों की दुकानें थी। माना जा रहा है कि किसी कैमिकल में आग लगी और बाद में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। धमाके के बाद मलबा सड़कों पर फैल गया। इसकी चपेट में सड़क पर खड़ी एक बस भी आ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

May 25, 2026
2:28 pm

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159