WHO ने सफेद जहर बताया, सेंधा नमक क्या हेल्दी है; कितना नमक खाना है सेफ

नमक को लेकर WHO यानी वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की एक रिपोर्ट आई है। जिसमें बताया गया है कि नमक ज्यादा खाना कई बीमारियों की वजह है।

WHO का लक्ष्य 2030 तक लोगों के खाने से 30 प्रतिशत नमक कम करने का है।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगर समय रहते जरूरी कदम नहीं उठाया तो आने वाले 7 सालों में लगभग 70 लाख लोग नमक से होने वाली बीमारियों से अपनी जान गंवा बैठेंगे।

हर साल 14 से 20 मार्च तक वर्ल्ड सॉल्ट अवेयरनेस वीक मनाया जाता है। नमक के बारे में बात करने का ये सही मौका है।

आज जरूरत की खबर में WHO की रिपोर्ट और इससे जुड़े सवालों के जवाब देंगी एक्सपर्ट डॉ. अंजू विश्वकर्मा, डायटीशियन, भोपाल, डॉ.हरजीत कौर, डायटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट, अमनदीप अस्पताल, अमृतसर, नेहा पठानिया, चीफ डायटीशियन, पारस हॉस्पिटल, गुड़गांव।

सवाल: नमक की जरूरत हमारे शरीर में क्यों पड़ती है?
जवाब:
 नमक में सोडियम और पोटैशियम दोनों होता है। सोडियम इंसान के शरीर में पानी का सही लेवल बनाने से लेकर ऑक्सीजन और दूसरे पोषक तत्व सभी ऑगर्न तक पहुंचाने में मदद करता है। इसकी वजह से हमारी वैस्कुलर हेल्थ, नर्व यानी तंत्रिका में एनर्जी आती है।

सवाल: कम नमक या बिल्कुल नमक नहीं खाएंगे तब क्या नुकसान होगा?
जवाब:
 कम नमक खाने से भी कई प्रॉब्लम होती हैं…

  • लो ब्लडप्रेशर के पेशेंट बन सकते हैं।
  • टाइप 2 डायबिटीज के शिकार हो सकते हैं।
  • कमजोरी और उल्टी की प्रॉब्लम हो सकती है।
  • ब्रेन और हार्ट में सूजन आ सकती है।
  • सूजन की वजह से सिरदर्द, कोमा और सीजर्स के अटैक भी आ सकते हैं।
  • बॉडी के जिस ऑगर्न को जितना खून चाहिए, उस तक उतना नहीं पहुंच पाता।
  • एलडीएल (बैड) कोलेस्ट्रॉल 4.6% बढ़ जाता है।

इसलिए शरीर में नमक का सही बैलेंस होना बहुत जरूरी है।

सवाल: वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार इस समय एक व्यक्ति रोजाना कितना नमक खा रहा है?
जवाब:
 WHO के अनुसार, दुनियाभर में ज्यादातर लोग रोजाना 10.8 ग्राम नमक खा रहे हैं। जो उनके शरीर की जरूरत से कई गुना ज्यादा है।

सवाल: नमक ज्यादा खाने से क्या नुकसान होता है?
जवाब:

  • बालों का झड़ना शुरू हो जाता है।
  • किडनी में सूजन आ जाती है।
  • शरीर में वाटर रिटेंशन बढ़ जाता है। जो शरीर में पानी को जमा करके रखता है।
  • हड्डियां कमजोर होती हैं और उन्हें ऑस्टियोपोरोसिस की प्रॉब्लम हो सकती है।
  • हार्ट डिजीज, लकवा, हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक जैसी कई बीमारियां हो जाती है।
  • प्यास ज्यादा लगती है। कई बार होटल का खाना खाने से ज्यादा प्यास लगती है, यानी उसमें नमक हाई वैल्यूम में पड़ा होता है।

सवाल: अच्छा तो एक हेल्दी व्यक्ति काे एक दिन में कितना नमक खाना चाहिए?
जवाब:
 हर रोज 5 ग्राम यानी सिर्फ एक टी स्पून नमक खाना चाहिए। और भी आसान तरीके से समझना है तो ये बात याद रखें कि आपके हर खाने में एक छोटा चम्मच नमक ही होना चाहिए।

ये भी याद रखें कि एक दिन में आपको 2.3 ग्राम ही सोडियम लेना चाहिए, जो कि आपको 5 ग्राम नमक में मिल जाता है।

अलग-अलग हेल्थ इश्यू वाले पेशेंट्स जैसे किडनी, डायबिटीज, हार्ट पेशेंट के लिए इसकी मात्रा और भी कम हो सकती है। इसलिए अपनी बीमारी के हिसाब से डॉक्टर की सलाह पर नमक खाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

February 5, 2025
3:10 pm

Welcome to Delhi News Channel, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159