जीत के प्रतीक के तौर पर रखा जाएगा, मुगलों से सिखों तक का इतिहास दिखेगा

ब्रिटेन में कोहिनूर हीरे को ‘विजय के प्रतीक’ के तौर पर टावर ऑफ लंदन में प्रदर्शित किया जाएगा। इसे 26 मई से आम लोगों के देखने के लिए खोला जाएगा। ब्रिटेन में राजघराने के बाकी क्राउन ज्वेल्स के साथ कोहिनूर को भी शामिल किया जाएगा। ब्रिटेन में पैलेस को मैनेज करने वाली चैरेटी हिस्टॉरिक रॉयल पैलेसेज ने कहा- कोहिनूर को प्रदर्शित करने के साथ ही कई वीडियो और प्रेजेंटेशन्स के जरिए इसका इतिहास भी बताया जाएगा।

कई सामानों और वीडियो के इस्तेमाल से बनी प्रेजेंटेशन में कोहिनूर के पूरे सफर को दिखाया जाएगा। इसमें ये भी बताया जाएगा कि कैसे ये अपने पिछले सभी ओनर जैसे मुगल सम्राट, ईरान के शाहों, अफगानिस्तान के शासक और सिख महाराजा के लिए विजय का प्रतीक रहा है।

किंग चार्ल्स की ताजपोशी के बाद लगेगी प्रदर्शनी
टावर ऑफ लंदन के गवर्नर एंड्र्यू जैक्सन ने कहा- ये साल हमारे लिए ऐतिहासिक है। ब्रिटेन के नए किंग चार्ल्स की ताजपोशी 6 मई को होनी है। टावर ऑफ लंदन भी इसमें अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है। ताजपोशी के ठीक बाद कई कीमती क्राउन ज्वेल्स की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। हमारा मकसद लोगों को इस कलेक्शन के बारे में जानकारी देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

July 11, 2026
11:41 pm

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159