जून में योग दिवस पर अमेरिका जाएंगे मोदी, शिकागो में इंडियन कम्युनिटी से मिलेंगे

प्रधानमंत्री मोदी जून में अमेरिका जाने वाले हैं। इस दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन उन्हें स्टेट डिनर के लिए न्योता दे सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यूयॉर्क में PM मोदी UN मुख्यालय में विश्व योग दिवस कार्यक्रम के शामिल होंगे। इसके बाद शिकागो में भारतीय समुदाय के साथ मोदी एक बड़े कम्युनिटी कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

इस मीटिंग से पहले PM मोदी और राष्ट्रपति बाइडेन मई में ऑस्ट्रेलिया में होने वाली क्वाड मीटिंग के दौरान भी मिलेंगे। क्वाड देशों की इस बैठक में जापान और ऑस्ट्रेलियाई लीडर्स भी मौजूद रहेंगे। वहीं 9-10 सितंबर में भारत G-20 समिट भी होस्ट करने वाला है, जिसमें बाइडेन भी शामिल होंगे।

ये तस्वीर जून 2022 की है। तब बाइडेन और मोदी G-7 समिट के लिए जर्मनी पहुंचे थे।

5 बार मिल चुके हैं PM मोदी-राष्ट्रपति बाइडेन
PM मोदी इससे पहले 5 बार अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन से मुलाकात कर चुके हैं। उनकी पहली मुलाकात सितंबर 2021 में अमेरिका में हुई थी। तब दोनों नेताओं ने व्हाइट हाउस में करीब 90 मिनट तक बातचीत की थी। इसके बाद मोदी और बाइडेन अक्टूबर में इटली में G-20 समिट के दौरान मिले थे। दोनों नेताओं की अगली मुलाकात मई 2022 में QUAD समिट के दौरान हुई थी। फिर दोनों जून 2022 में G-7 समिट के दौरान जर्मनी में मिले थे। मोदी-बाइडेन की आखिरी मुलाकात नवंबर 2022 में इंडोनेशिया के बाली में G-20 समिट के दौरान हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

April 18, 2025
3:07 pm

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159