मोदी ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

भोपाल (मप्र ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर निशाना साधते करते हुए कहा कि कुछ लोगों ने उन्हें मारने के लिए भांति-भांति के लोगों को सुपारी दे रखी है, लेकिन भारत के गरीब, मध्यम वर्ग, आदिवासी, दलित, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समेत हर भारतीय आज मोदी का सुरक्षा कवच बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि 2014 में इन लोगों ने मोदी की छवि धूमिल करने का संकल्प लिया और अब इन लोगों ने संकल्प ले लिया है मोदी तेरी कब्र खुदेगी। मोदी ने यहां रानी कमलापति रेलवे स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन (नईं दिल्ली) के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को यहां हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने मध्य प्रदेश सहित देश में उनके शासनकाल में हो रहे विकास कार्यो का जिा करते हुए कहा कि देश एवं मध्य प्रदेश में हो रहे विकास प्रयासों के बीच आप सभी देशवासियों का ध्यान वह एक और बात की ओर खिंचना चाहते हैं। मोदी ने कहा, हमारे देश में कुछ लोग हैं जो 2014 के बाद से ही यह ठान कर बैठे हैं और उन्होंने सार्वजनिक रूप से बोला भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

February 17, 2026
10:23 pm

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159