दुनियाभर के लोगों तक हेल्थकेयर पहुंचाना हमारा लक्ष्य; त्रिपुरा-सिक्किम के CM भी प्रोग्राम में शामिल हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित हो रहे ‘वन अर्थ, वन हेल्थ’ समिट का वर्चुअली उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के लोगों तक हेल्थकेयर को पहुंचाना और इसे अफॉर्डेबल बनाना है।

कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग भी शामिल हुए।

30 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज विदेश भेजीं
पीएम ने आगे कहा- मेड इन इंडिया कोविड वैक्सीन और दवाओं के जरिए लोगों की जिंदगी बचाने के मिशन में भारत ने कई देशों की मदद की है। भारत ने कोविड महामारी के दौरान 30 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज 100 से ज्यादा देशों में पहुंचाई हैं। यह हमारी क्षमता और प्रतिबद्धता को दिखाता है।

पीएम मोदी के संबोधन की 5 मुख्य बातें

  • हमारा लक्ष्य सभी का अच्छा स्वास्थ्य और शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक कल्याण है।
  • प्राचीन भारत ने आधुनिक दुनिया को योगा और मेडिटेशन का उपहार दिया है। ये आज ग्लोबल मूवमेंट्स बन चुके हैं।
  • जो देश अपने नागरिकों का अच्छा स्वास्थ्य चाहते हैं, हम उनके भरोसेमंद साथी बने रहेंगे।
  • भारत में असमानता को कम करना और वंचितों तक मदद पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।
  • देश-विदेश में हमारे डॉक्टर अपनी क्षमता और प्रतिबद्धता के लिए सम्मान पाते हैं। ऐसे कई हेल्थकेयर सिस्टम हैं जो भारतीय डॉक्टरों के टैलेंट से लाभ ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 10, 2026
6:55 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159