6 की मौत, 30 घायल; टॉरनेडो की रफ्तार 120 किमी प्रति घंटा, गाड़ियां एक-दूसरे पर चढ़ गईं

अमेरिकी राज्य इलिनोइस में सोमवार को धूल के बवंडर (डस्ट स्टॉर्म) के कारण इंटरस्टेट हाईवे पर कई गाड़ियां भिड़ गईं। इनमें 20 कॉमर्शियल व्हीकल और 60 से ज्यादा कारें थीं। 6 लोगों की मौत हो गई।

इलिनोइस पुलिस के मुताबिक, 30 से ज्यादा घायलों अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों में 2 साल के बच्चों से लेकर 80 साल के बुजुर्ग शामिल हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बवंडर के वक्त हवाएं 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थीं। टकराने के बाद कई गाड़ियां एक–दूसरे पर चढ़ गईं।

सेंट लुइस से 75 मील (120 किलोमीटर) नॉर्थ में मोंटगोमरी काउंटी में यह हाईवे दोनों दिशाओं में बंद कर दिया गया था। जिसे मंगलवार दोपहर तक खोला जाएगा।

खेतों की जुताई से नर्म पड़ी मिट्‌टी हवा के साथ उड़ी
सोमवार की सुबह 11 बजे इस हादसे के बारे में जानकारी सामने आई। सेंट लुइस मौसम विभाग के मुताबिक, ये धूल भरी आंधी हाल ही में जोते गए खेतों की मिट्‌टी और उत्तर-पश्चिमी तेज हवाओं के मिलने से बनी। जिसकी रफ्तार 70 किमी प्रति घंटे थी। यही वजह रही कि विजिबिलिटी कम हो गई और गाड़ियां भिड़ गईं।

टॉरनेडो के बाद 25 साल के इवान एंडरसन ने बताया कि वो शिकागो से अपने घर सेंट लुइस जा रहे थे। तभी उनकी गाड़ी धूल और बवंडर में फंसकर क्रैश हो गई। इवान ने कहा कि धूल के बीच कुछ नजर नहीं आ रहा था। कुछ लोग गाड़ी की स्पीड धीमे कर रहे थे लेकिन कौन सी कार कहां खड़ी है ये नहीं दिखा। नेशनल वेदर सर्विस ने तूफान को देखते हुए दोपहर करीब 1:25 बजे डस्ट की वॉर्निंग जारी की थी।

वेदर सर्विस ने वॉर्निंग में कहा था कि जिन लोगों को सांस से जुड़ी बीमारी है वो घर से किसी भी कीमत पर बाहर न निकलें। इस दौरान ट्रैवल करना मुश्किल होगा और जान का खतरा भी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

February 19, 2026
11:20 pm

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159