LG को भेजी नई चिट्‌ठी में लिखा- घर के रिनोवेशन के लिए पैसे भी दिए

दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने शनिवार को दिल्ली के LG (उपराज्यपाल) वीके सक्सेना को एक और चिट्ठी लिखी है। इसमें सुकेश ने कहा है कि उसने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के रिनोवेशन के लिए फर्नीचर भेजा था। उसने दावा किया कि फर्नीचर को खुद दिल्ली के CMअरविंद केजरीवाल और तब मंत्री रहे सतेंद्र जैन ने चुना था। इसमें राल्फ लॉरेन और विजनायर ब्रांड का फर्नीचर भी शामिल था।

सुकेश ने दावा किया कि उसने फर्नीचर के फोटो वॉट्सएप और फेसटाइम चैट के जरिए दोनों लोगों को सेंड किए थे। इसके बाद उन्होंने फर्नीचर चुना। सुकेश ने यह दावा भी किया है कि उसने केजरीवाल के घर के रिनोवेशन के लिए पैसे भी दिए हैं। उसने कहा कि रिनोवेशन के लिए की गई खरीदारी की जांच की जानी चाहिए।

सुकेश ने लेटर में बताया कि ये फर्नीचर उसने केजरीवाल के लिए खरीदा

  • विजनायर 12 सीटर ऑलिव ग्रीन रंग का डाइनिंग टेबल। कीमत 45 लाख रुपए।
  • विजनायर ड्रेसिंग टेबल। केजरीवाल और उनके बच्चों के रूम के लिए। कीमत 34 लाख रुपए।
  • विजनायर के सात आईने। कीमत 18 लाख।
  • राल्फ लॉरेन के रग्स, बेडस्प्रेड्स और तकिए कुल 30 पीस। कीमत 28 लाख रुपए।
  • पामराई की तीन दीवार घड़ियां। कीमत 45 लाख।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

July 11, 2026
10:23 pm

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159