एक ही परिवार की दो महिलाओं समेत पांच की मौत, 13 घायल

शाजापुर में मक्सी-उज्जैन मार्ग पर बुधवार रात करीब साढ़े 3 बजे एक बस और ट्राले में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक मां-बेटी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 13 घायलों को उज्जैन ले जाया गया है। बस माधवगढ़ (जालौन, उत्तर प्रदेश) से अहमदाबाद जा रही थी। मृतक UP के रहने वाले थे। घटनास्थल पर जान गंवाने वालों में दो महिलाएं एक ही परिवार की थीं और शादी में शामिल होने अहमदाबाद जा रही थीं। दोनों बस में आगे की सीट पर बैठी हुई थीं।

मक्सी थाने के एसआई दीपेश व्यास ने बताया कि उज्जैन मक्सी रोड पर दोंगता के पास बस और उज्जैन की ओर से आ रहे ट्राले में सामने-सामने भिड़ंत हो गई। राम जानकी पति परमात्मा शरण और मीरा बाई पति गणेश प्रसाद प्रजापति और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। सुमित्रा देवी (35) और राधा (12) दोनों मां-बेटी ने अस्पताल में दम तोड़ा। केस दर्ज कर लिया गया है। शवों को शाजापुर जिला अस्पताल भिजवाया गया है। 60 से 62 सवारी सफर कर ही थी, जिनके नाम हमें पता चले हैं। हादसे की जानकारी लगते ही तराना, कायथा और मक्सी का बल मौके पहुंच गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

May 27, 2026
8:10 pm

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159