जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड, किशोर ने सिल्वर जीता; मेंस 400 मीटर रिले टीम भी नंबर-1

भारत ने 19वें एशियन गेम्स के 11वें दिन बुधवार को तीन गोल्ड जीते हैं। वर्ल्ड एंड ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा के बाद भारतीय टीम मेंस 4×400 मीटर रिले रेस में अव्वल रही। इस इवेंट की खास बात यह रही कि सिल्वर मेडल भी भारत की झोली में आया। भारत के किशोर कुमार दूसरे नंबर पर रहे। इससे पहले, आर्चरी मिक्स्ड टीम ने दिन का पहला गोल्ड दिलाया। तीसरा गोल्ड 4×400 रिले मेंस में भारत को मिला।

आज भारत ने तीन गोल्ड के अलावा पांच सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज समेत 12 मेडल जीते हैं। इन मेडल के साथ भारत के कुल मेडल 81 हो गए हैं। इनमें 18 गोल्ड, 31 सिल्वर और 32 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

भारत का एशियाड में ऑलटाइम बेस्ट परफॉर्मेंस
इन मेडल के सहारे भारत ने एशियन गेम्स में अपने ऑलटाइम बेस्ट परफॉर्मेंस को पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले, भारत ने पिछले एशियाड में 70 मेडल जीते थे। इनमें 16 गोल्ड, 23 सिल्वर और 31 ब्रॉन्ज शामिल रहे। भारत 1951 में पहली बार हुए एशियाड से ही गेम्स का हिस्सा रहा है। तब नई दिल्ली ने ही मेजबानी की थी। भारत ने सभी 18 एशियाड में हिस्सा लिया।

अब वो मैच, जिनमें हमें गोल्ड मिले

1. आर्चरी-मिक्स्ड कंपाउंड इवेंट: दिन का पहला गोल्ड आया
भारत ने आर्चरी मिक्स्ड टीम कंपाउंड इवेंट में गोल्ड हासिल किया। गोल्ड मेडल मैच में ओजस प्रवीण और ज्योति सुरेखा की भारतीय जोड़ी ने कोरिया की जोड़ी को 159-158 के स्कोर से हराया। वहीं, चाइनीज ताइपे ने ब्रॉन्ज जीता।

2. एथलेटिक्स- जेवलिन थ्रोनीरज ने सीजन बेस्ट के साथ अपना खिताब बचाया
जेवलिन थ्रो इवेंट में डिफेंडिंग चैंपियन नीरज चोपड़ा ने अपने सीजन बेस्ट थ्रो के साथ अपने खिताब का बचाव किया। उन्होंने 88.88 मीटर का डिस्टेंस कवर किया। इस इवेंट में सिल्वर भी भारतीय खिलाड़ी के नाम रहा। किशोर कुमार जेना 87.54 मीटर के स्कोर के साथ दूसरे नंबर पर रहे। नीरज और किशोर ने चौथे प्रयास में बेस्ट स्कोर किया। किशोर ने ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया।

3. एथलेटिक्स- मेंस 4×400 मीटर रिले​​​​: भारतीय टीम पहले स्थान पर रही​ जेवलिन थ्रो इवेंट के तुरंत बाद भारतीय टीम मेंस 4×400 मीटर रिले रेस में पहले स्थान पर रही। भारतीय धावकों ने 3 मिनट 01.58 सेकेंड का समय निकाला और नेशनल रिकॉर्ड बनाया। चार धावकों की इस मिली-जुली रेस में भारत की ओर से मोहम्मद अनस, अमोज जम्बो, मोहम्मद अजमल और राजेश रमेश ने दौड़ लगाई। कतर (3 मिनट 02.05 सेकेंड) दूसरे और श्रीलंकाई टीम (3 मिनट 02.55 सेकेंड) तीसरे स्थान पर रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 14, 2025
1:37 pm

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159