मास्टर्स में प्रशांत राघव ने स्वर्ण व कांस्य पदक अपने नाम किए।

नई दिल्ली,16 नवंबर। फिलीपींस के न्यू क्लार्क शहर में आयोजित 22 वीं एशियाई मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने 70 स्वर्ण, 63 रजत और 82 कांस्य पदक सहित कुल 215 पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। जापान और फिलीपींस 101 और 118 पदकों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
इस प्रतियोगिता की सबसे प्रमुख बात यह रही कि दिल्ली से भारतीय खेल प्राधिकरण के पूर्व कार्यकारी निदेशक प्रशांत कुमार राघव ने इन खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 60-64 वर्ष आयु वर्ग में देश के लिए दो पदक, गोला फेंक में स्वर्ण पदक और डिस्कस थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।
प्रशांत राघव ने खेलों के पिछले संस्करण, 21 वीं एशियाई मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया था।यहीं नहीं 2019 में कुचिंग, मलेशिया में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने डिस्कस थ्रो और शॉट पुट में रजत और कांस्य पदक जीता था। उन्होंने अगस्त 2022 में फिनलैंड में आयोजित विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी भाग लिया था। वर्तमान में वह अगस्त 2024 में गोथेनबर्ग, स्वीडन में होने वाली अगली विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं। इससे पूर्व वह भारतीय खेल प्रधिकारण में खेल प्रशासक और कार्यकारी निदेशक के पद पर 33 वर्षो तक कार्यकर चुके है। वर्तमान में वह एक खिलाडी के रूप में अपनी जिम्मेदारी देश के लिए निभा रहें है। वहीं राजधानी दिल्ली पहुंचने पर उनका खिलाडियों और परिवार के सदस्यों ने एयरपोर्ट पहुंचकर जोरदार स्वागत किया।

September 17, 2025
6:12 pm

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159