जम्मू-कश्मीर के राजौरी में खाई में गिरा सेना का वाहन, छह कमांडो घायल; दो की हालत गंभीर

अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना सीमावर्ती जिले के मंजाकोट इलाके में मंगलवार देर शाम हुई, जिससे वाहन को भारी नुकसान पहुंचा है। 



जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में मंगलवार को सेना एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। इसमें सेना के छह कमांडो घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।

अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना सीमावर्ती जिले के मंजाकोट इलाके में मंगलवार देर शाम हुई, जिससे वाहन को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों सहित बचावकर्मियों ने छह घायल कमांडो को बाहर निकाला और उनमें से दो की हालत गंभीर बताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

April 12, 2026
10:12 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159